हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों तथा 21 नगरपालिकाओं में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 2 मार्च को होगा। साथ ही दो नगर निगमों में मेयर पद, एक नगर परिषद में प्रधान (प्रेजीडेंट), दो नगर पालिकाओं में प्रधान (प्रेजीडेंट ) और तीन नगर पालिकाओं के वार्डों में वार्ड सदस्य के लिए उप-चुनाव के लिए भी 2 मार्च को ही मतदान होगा। इसके अलावा नगर निगम पानीपत में महापौर (मेयर) एवं सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान की तिथि 9 मार्च रहेगी ।