Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मिशन मोड में काम कर रही है प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री

Updated on Wednesday, June 25, 2025 19:24 PM IST

चंडीगढ़, 25 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे लाडवा विधानसभा की जनता के कारण विधायक बने और आज मुख्यमंत्री के पद हैं। अब लाडवा का हर नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है, मैंने  सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे जनता की समस्याओं को सुनकर तुरंत उनका समाधान करें।  पिछले करीब 4 महीने में लाडवा विधानसभा में 110 करोड रुपए के विकास कार्य के काम चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को कुरुक्षेत्र जिला के गांव किशनपुरा के सामुदायिक केंद्र और गिरदारपुर के गुरुद्वारा में ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रत्येक जिले में  एक - एक ऐसे अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो, ताकि प्रदेश की जनता को सभी प्रकार का इलाज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हो। 15 अगस्त को इन अस्पतालों का उद्घाटन किया जाएगा। अस्पतालों के अंदर एक कमेटी का गठन भी होगा, जो मरीज को रेफर करने का काम करेगी। सरकार भी चाहती है कि जनता को अच्छा इलाज मिले। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है। इसके अलावा भावांतर भरपाई योजना के तहत फसल के मूल्य के अंतर को पूरा करने का काम कर रही है। साथ ही गरीबों के लिए आवास उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है। भाजपा सरकार हरियाणा प्रदेश में मिशन मोड में काम कर रही है।

 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव किशनपुरा में सरपंच द्वारा रखी गई मांगों पर घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगों को पूरा करवाया जाएगा और उन्होंने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए अलग से देने की घोषणा की। गांव में पानी निकासी की समस्या काफी गंभीर है, जिसको प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने गांव गिरदारपुर की सरपंच को गांव की समस्या व मांगों को लिखित में देने को कहा और साथ ही गांव के विकास के लिए 21लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम हल्का वासियों को मिलने के लिए तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने उनको बहुत अधिक प्यार और सम्मान दिया। उसी सम्मान की बदौलत ही प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है।  उन्होंने कहा कि वोटिंग के बाद पहली बार आपके गांव में पहुंचा हूं। सरकार बनाने में सहयोग करने पर गांव के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं।

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज संविधान हत्या दिवस के 50 वर्ष पूरे हुए हैं। यह वो दिन है, जब 50 साल पहले इमरजेंसी घोषित की गई थी जो आजादी के बाद  सबसे बड़ा और अंग्रेजों के बराबर का अत्याचार रहा है। हर व्यक्ति को भय बना हुआ था। करीब 1 लाख लोगों की जबरदस्ती नसबंदी कर दी गई थी। लोगों को मजबूरन अपने घरों से निकलकर ईख के खेतों में रहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी को इस तरह की घटनाओं के बारे में मालूम होना चाहिए। जब युवाओं को इतिहास का पता होगा तो वह दोबारा उस बुरे दौर को नहीं आने देंगे।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X