Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

देश के 25 गांवों में लागू होगा सुनील जागलान ग्रामीण विकास मॉडल

Updated on Thursday, June 19, 2025 13:54 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के जींद जिले से सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू करके बेटियों को ग्लोबल पहचान दिलाने वाले सुनील जागलान अब देश के ग्रामीण विकास को नया मॉडल लागू करने जा रहे हैं। विकसित भारत-2047 को आधार बनाकर गांव गलियों से बीबीपुर के इस युवा सुनील जागलान ग्रामीण विकास मॉडल तैयार किया है। जिसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देश के विभिन्न राज्यों के 25 गांवों में लागू किया जाएगा। इसके बाद इसका प्रसार किया जाएगा।

गांव की गलियों से होकर गुजरेगा विकसित भारत 2047 का सपना
डेढ दशक की शोध के बाद तैयार हुआ मॉडल


यह मॉडल 15 वर्षों के दौरान 10,000 गांवों की यात्रा, 2000 ग्राम सभाओं के आयोजन तथा 5,000 ऑनलाइन व ऑफलाइन बैठकों के बाद तैयार किया गया है। यह मॉडल न केवल गांवों को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से उन्नत, और सामाजिक रूप से एकजुट बनाता है, बल्कि शहरी व ग्रामीण भारत के बीच ‘ग्राम स्पर्श’ की भावना को जागृत कर एक सहयोगात्मक सेतु बनाता है।
सुनील जागलान का यह मॉडल उनकी पूर्व पहल, बीबीपुर मॉडल ऑफ वीमेन एम्पॉवरमेंट एंड विलेज डेवलपमेंट (2016), का विस्तार है, जिसे राष्ट्रपति भवन ने उनके गोद लिए गांवों में लागू किया था। इस मॉडल को देश के 150 गांवों ने अपनाया, जिससे महिला सशक्तिकरण के माध्यम से ग्रामीण विकास का मार्ग प्रशस्त किया। अब, सुनील जागलान ग्रामीण विकास मॉडल सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण, और तकनीकी पहलुओं को एकीकृत कर एक समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। यह मॉडल गांवों को न केवल आत्मनिर्भर बनाता है,बल्कि उन्हें विश्व-स्तरीय नवाचारों जैसे विटामिन डी विलेज, एनीमिया मुक्त गांव, गाली-मुक्त गांव, महिला स्टार्टअप्स,कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, और नए गांवों व शहरों के निर्माण के माध्यम से वैश्विक मंच पर चमकाने का वादा करता है।

डिजिटल भारत की झलक पेश करेंगे गांव
इस मॉडल का आधार है सामुदायिक भागीदारी, पारदर्शी शासन, और तकनीकी नवाचार। न्याय पंचायतों के माध्यम से ग्राम पंचायतें सामाजिक न्याय और जवाबदेही का केंद्र बनेंगी, जबकि डिजिटल उपकरणों से उनके कार्य पारदर्शी होंगे। गाँवों में हाई-स्पीड इंटरनेट, स्मार्ट डिवाइस, और एआई-आधारित समाधान जैसे कृषि ऐप्स, टेलीमेडिसिन, और शिक्षा पोर्टल्स लागू होंगे। डिजिटल साक्षरता केंद्र ग्रामीणों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ेंगे।

स्वयं सहायता समूह बनेंगे महिला स्टार्टअप
सामाजिक सद्भाव के लिए गाली-मुक्त गांव अभियान गांवों को सम्मानजनक संवाद का प्रतीक बनाएगा। लैंगिक समानता के लिए, महिला स्टार्टअप और स्व-सहायता समूहों को वित्तीय और डिजिटल सहायता दी जाएगी, ताकि ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हों। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक के लिए जागरूकता अभियान और सामुदायिक निगरानी तंत्र कन्या जन्म को प्रोत्साहित करेंगे।

युवा बनेंगे ग्राम सारथी,गांव की गलियों में दिखाएंगे हुनर
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘ग्राम सारथी’ पहल गांव के युवा-युवतियों को डिजिटल साक्षरता, नेतृत्व कौशल और सामुदायिक संगठन का प्रशिक्षण देगी। ये ग्राम सारथी सरकारी योजनाओं और तकनीक नवाचारों को गांव तक पहुंचाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालय से गांव की ओर कार्यक्रम विश्वविद्यालयी छात्रों को ग्रामीण विकास से जोड़ेगा। छात्र गांवों में इंटर्नशिप और स्वयंसेवी कार्य करेंगे, अपनी विशेषज्ञता (जैसे इंजीनियरिंग, प्रबंधन, सामाजिक विज्ञान) से ग्रामीण परियोजनाओं को समृद्ध करेंगे। बच्चों के लिए बाल हितैषी गाँव सुनिश्चित करेंगे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता हों, जबकि बाल श्रम और बाल विवाह पर रोक लगेगी।

धरातल पर किया काम शुरू
सुनील जागलान ने बताया कि उन्होंने आमजन भागीदारी  के सहयोग से इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से गांवों का चयन शुरू कर दिया गया है। गांवों के चयन के बाद सुनील जागलान ग्रामीण विकास मॉडल को लागू कर दिया जाएगा। सुनील जागलान ने कहा कि इस मॉडल से संविधान में गॉंव की परिभाषा नए नए शहरों की बजाए नए गांव बसाने की भारत सरकार की सोच भी बनेगी ।

 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X