Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन पर प्रशासक नियुक्त किया 

Updated on Friday, June 20, 2025 13:40 PM IST



चंडीगढ़। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के 19 अगस्त 2024 को हुए चुनाव को अवैध मानते हुए रजिस्ट्रार आफ सोसायटीज हरियाणा सरकार ने नए सिरे से सरकार के नियमानुसार चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन पर हरियाणा सरकार ने प्रशासक नियुक्त किया है।
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त कर 30 जून 2025 तक जांच रिपोर्ट देने के आदेश जारी किये है। भारतीय ओलिंपिक संघ (आइओए) व खेल मंत्रालय भारत सरकार से आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन मान्यता प्राप्त है।

जांच अधिकारी नियुक्त कर 30 जून 2025 तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी -
हरियाणा सरकार के नियम अनुसार नये सिरे से चुनाव कराने के आदेश जारी -


इसी प्रकार आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन से हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन मान्यता प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी आइओसी के नियम के तहत इन चुनावों में महिला शक्ति को 50 प्रतिशत मत का अधिकार प्राप्त है लेकिन इस चुनाव में महिला पदाधिकारी काे मतदान का अधिकार नहीं दिया गया। जबकि यह जरूरी था। इसके अलावा वित्तीय अनियमितताएं, महिला शक्ति की अनदेखी, गलत मतदाता सूची आदि कई अन्य खामियां भी रही जिसके चलते चुनाव को अवैध माना गया।

हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन प्रधान पद के लिए कई नामी चेहरे हैं सक्रिय : लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान कई साल तक रहे हैं। सरकार द्वारा फुटबॉल एसोसिएशन चुनाव को अवैध मानने के बाद अब नए चुनाव के लिए फिर से सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा सरकार की तरफ से संभावित चर्चित नामों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स आदि के अलावा किसी नए चेहरे पर भी कार्ड खेला जा सकता है। दूसरा पक्ष भी खूब सक्रिय है। इनमें कांग्रेस से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व विधायक रावदान सिंह आदि के अलावा कोई नया चर्चित चेहरा भी हो सकता है।

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि झज्जर फुटबाल एसोसिएशन, फरीदाबाद फुटबाल एसोसिएशन, रोहतक फुटबाल एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार के समक्ष शिकायत देकर 19 अगस्त 2024 को हुए चुनाव को गलत बताया। इस पर सरकार ने संज्ञान लिया और प्रशासक नियुक्त करके नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X