Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शराब ठेकेदार की हत्या में गैंगस्टरों की एंट्री, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

Updated on Sunday, June 22, 2025 14:24 PM IST

जींद| गांव खराकरामजी में शुक्रवार शाम को शराब ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बिंद्र की गोलियां मार कर की गई हत्या की जिम्मेवारी गैंगस्टर रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ ने ली है। रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर कहा है कि जींद में वीरेंद्र उर्फ बिंद्र की हत्या हुई हैए इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये हमारे दुश्मनों को फाइनेंशियल सपोर्ट कर रहा था। इसको हमारे भाई रोहित राणा ने अपने हाथों से मारा है। ये हमारे भाई दीपेंद्र राठी जो जेल में बैठा है, उसका खास दुश्मन था।

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
कहा : दुश्मनों को फाइनेंशियल स्पोर्ट कर रहा था


इसने अभी जेल में दीपेंद्र के साथी भाई विनित पर और रोहित राणा पर बाहर हमला करवाया था। विनित अभी अस्पताल में दाखिल है। ये (बिंद्र) हमारे दुश्मनों के साथ मिलकर हमारे भाइयों का नुकसान कर रहा था। दुश्मन था, इसलिए वारदात को हमने अंजाम दे दिया। अभी भी जो भी हमारी खिलाफत में लगे हैं, समय रहते सुधर जाओए नहीं तो फिर अपनी अर्थी अपनी घर की चोखट पर तैयार रखना, कभी भी उठ सकती है। साथ ही 20 सेकेंड की क्लीप भी डाली गई हैए इसमें तीन युवक बिंद्र पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। साथ में दीपेंद्र राठी, रोहित राणा, डेविड रामराये को टैग किया गया है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों राकेश मिड्ढा नगूरां, जितेंद्र राठी, अजय नीलमा, कमला, कर्मपाल, सुमित, सोनू, अनिल को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
यह था पूरा मामला
गत 20 जून शुक्रवार देर शाम को खरकरामजी गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ बिंद्र ठेकेदार शराब ठेके पर बैठा हुआ था। तभी गाड़ी में सवार तीन लोग आए और आते ही बिंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। हमलावर अपनी कार छोड़ तीन बाइकें छीन कर फरार हुए। शनिवार को 18 घंटे बाद मृतक वीरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में भी पुलिसबल तैनात किया गया है। सदर थाना पुलिस ने आठ लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है। छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि ये इनकी आपस की रंजिश थी, इसी में फायरिंग कर हत्या की गई है।
डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि उन्होंने खरकरामजी केस की डिटेल जानी है। उसमें सीआईए व अन्य टीमें लगी हुई हैं। चार लोगों को राउंडअप किया गया है। जल्द ही अन्य लोगों को पकड़ लिया जाएगा। रंजिशन हमला किया गया है। मृतक का भाई जेल में है। जल्द ही अन्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। जींद जिला के ठेकों की नीलामी पूरी हो चुकी है और ठेकों की कोई रंजिश सामने नही आई है। जल्द से जल्द हत्यारोपित सलाखों के पीछे होंगे। जो लोग जमानत पर आने के बाद अपराध करते हैं, उसके लिए फैसला लिया है कि बेल को कैंसलेशन लगाते हैं। नशा मुक्त अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X