Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मानसून से पहले KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बड़े पैमाने पर होगा पौधारोपण: राव नरबीर सिंह

Updated on Thursday, June 19, 2025 20:38 PM IST

चंडीगढ़, 19 जून -- हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि कुंडली—मानेसर—पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पेड़ लगाने की प्रक्रिया को तेज किया जाए और इस मानसून से पहले एचएसआईआईडीसी एक ठोस कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि पौधे वन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे, लेकिन इनकी देखभाल, सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी पूरी तरह एचएसआईआईडीसी की होगी, और इन पौधों पर वन विभाग का मालिकाना हक नहीं रहेगा।

 

श्री राव नरबीर सिंह आगामी वन महोत्सव को लेकर आयोजित विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मानसून में राज्यभर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाए।

 

15 जुलाई को होगा राज्यव्यापी मास पौधारोपण

 

बैठक में जानकारी दी गई कि 15 जुलाई को राज्यभर में एक साथ मास पौधारोपण किया जाएगा। यह अभियान सार्वजनिक स्थलों, तालाबों, नदियों के किनारे और पंचायत भूमि पर चलेगा। इसमें एनजीओ, सामाजिक संस्थान, औद्योगिक घरानों का सहयोग लिया जाएगा। शहरी क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर पौधारोपण का जिम्मा उद्योगों को सौंपा जाएगा और इन स्थानों पर संबंधित कंपनी की पट्टिका लगाई जाएगी।

 

एचएसआईआईडीसी बनाएगी विस्तृत कार्य योजना, 15 जुलाई को होगा मास पौधारोपण अभियान

 

KMP एक्सप्रेसवे पर दो चरणों में होगा पौधारोपण

 

श्री राव नरबीर ने बताया कि KMP एक्सप्रेसवे पर पौधारोपण दो चरणों में किया जाए। पहला चरण कुंडली से मानेसर और दूसरा मानेसर से पलवल तक। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो तो किसी अनुभवी लैंडस्केप एजेंसी की सेवाएं ली जा सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों को 26 जून तक विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

 

तैयार किए जाएंगे परिपक्व पौधे

 

उन्होंने रायपुर नर्सरी में नीम, पीपल, पिलखन, अर्जुन, बड़ जैसे पेड़ों को तीन—चार वर्षों तक पाल—पोसकर परिपक्व बनाया जाएगा ताकि बाद में उन्हें विभिन्न स्थानों पर रोपित किया जा सके। वहीं, दक्षिण हरियाणा में खेजड़ी, रोहेड़ा, जाल, रोंझ जैसे प्रजातियों को प्रोत्साहित करने हेतु किसानों को योजना के तहत लाभ देने पर भी चर्चा हुई।

 

राष्ट्रीय परियोजनाओं में भी होगा हरियाणा वन विकास निगम का योगदान

 

बैठक में बताया गया कि NHAI और रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की परियोजनाओं में हरियाणा वन विकास निगम को पौधारोपण का कार्य सौंपा गया है। KMP के 12-13 फीट ऊंचे स्ट्रक्चर पर तीन लाइनों में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा, एचएसआईआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों के नाम के अनुरूप पौधों की प्रजातियों को चिह्नित कर रोपण किया जाएगा।

 

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव एवं आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन श्री विनीत गर्ग, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री यश गर्ग तथा वन, सिंचाई एवं जल संसाधन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X