Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

देश को आजादी दिलाने व बरकरार रखने में ब्राह्मण समाज का रहा महत्वपूर्ण योगदान: डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Sunday, June 22, 2025 17:59 PM IST

चंडीगढ़, 22 जून। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने व इस आजादी को बरकरार रखने में ब्राह्मण समाज का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा सबको साथ लेकर चलता है और समाज को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वो युवाओं को कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ने व एकजुटता का संदेश दें, ताकि उनका राष्ट्र व समाज निर्माण में योगदान बढ़ सके।

: सेक्टर 2 रोहिणी में ब्राह्मण सम्मेलन व स्वागत समारोह में मुख्यतिथी रहे कैबिनेट मंत्री
: पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की कामयाबी पर दी बधाई
: दिल्ली में ब्राह्मण समाज की मांगों की मजबूती से करेंगे पैरवी
: ब्राह्मण समाज दिल्ली ने कैबिनेट मंत्री को 'ब्राह्मण रत्न' से किया सम्मानित


रविवार को रोहिणी सेक्टर 3, दिल्ली में दिल्ली राज्य ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन व स्वागत समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को ब्राह्मण रत्न की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है, उसी प्रकार ब्राह्मण में 36 बिरादरी का वास है। ब्राह्मण हमेशा नेतृत्व करने वाला व सबको साथ लेकर चलने वाला है।

उन्होंने कहा कि देश में आजादी आंदोलन से लेकर सामाजिक आंदोलनों में ब्राह्मण समाज ने बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हुए अपना योगदान दिया है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बेहतरीन काम कर रहा है। केंद्र सरकार ने 2024 में भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट जारी करते हुए सम्मान बढ़ाया है, वहीं हरियाणा में दोहलीदार की जमीन देने से लेकर भगवान परशुराम जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने का काम किया है।
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा 30 मई को रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैम्पस को पहरावर धाम के तौर पर विकसित करने पर जोर दिया गया। संस्था के तीसरे कैम्पस में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों 50 साल बाद किसी शिक्षण संस्थान की नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा निर्माण, भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल निर्माण, भगवान परशुराम इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ, भगवान परशुराम कालेज ऑफ नर्सिंग फॉर गर्ल्स व गौड़ संस्था के प्रशासनिक भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई।


कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि समाज की सक्रियता, मेहनत व एकजुटता की बदौलत आज हरियाणा और दिल्ली में ब्राह्मण जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने का मौका दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि वो दिल्ली में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड व जैपनीज पार्क में भगवान परशुराम की भव्य व विशाल प्रतिमा स्थापित करने की समाज की मांग का समर्थन करते हैं और इस क्षेत्र में हरसम्भव सहयोग करेंगे।
डॉ शर्मा ने ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वो युवाओं को कड़ी मेहनत करने व समाज व देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर वजीरपुर विधायक पूनम शर्मा, निगम पार्षद धर्मबीर शर्मा, दिल्ली राज्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमेश मुदगिल, आदर्श नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष बिजेन्द्र शर्मा, मोहन भारद्वाज, विजयपाल वशिष्ठ आदि ने भी संबोधित करते हुए समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X