Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बहनों के घर झगड़ा सुलझाने आए भाई की पीट-पीटकर हत्या

Updated on Wednesday, June 25, 2025 18:51 PM IST

भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव अलखपुरा में मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे बहनों के घर झगड़ा सुलझाने आए भाई की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है वहीं दूसरी तरफ ससुराल पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्होंने बहनों को घर ले जाने के बाद देर रात को दोबारा से भाई के अन्य लोगों के साथ घर पर आकर झगड़ा किए जाने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस केस दर्ज किया है।
गांव खानक निवासी बहन कविता ने बताया कि दो बहनों की सगे भाईयों के साथ करीब आठ साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनके साथ झगड़ा करते आ रहे हैं। उसका भाई मंगलवार को उन्हें मंगल और राजेश के साथ उन्हें घर ले जाने के लिए उनकी ससुराल आया था। लेकिन ससुराल वालों ने उन पर ईंट पत्थर और लोहे की रॉड के अलावा चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें उसके भाई खानक निवासी 18 वर्षीय प्रदीप की मौत हो गई जबकि हमले में प्रदीप के भाई मंगल और पिंजोखरा निवासी राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगल ने बताया कि वे चिल्लाते रहे, लेकिन उनके बचाव व मदद के लिए कोई नहीं आया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
खानक निवासी मृतक के पिता संजय ने बताया कि उसकी चार संतानें हैं। जिसमें दो बेटी और दो बेटे है। उसने करीब आठ साल पहले गांव अलखपुरा में दोनों बेटियों की शादी की थी। शादी के बाद बड़ी बेटी संतोष को तीन बच्चे दो बेटे व एक बेटी है। वहीं छोटी बेटी कविता को दो बेटे हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दोनों बेटियों को प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार को ससुराल वालों ने दोनों बेटियों के साथ झगड़ा कर मारपीट की थी। इसी के चलते दोनों बेटियों को घर लाने प्रदीप वहां गया था। बेटी को ससुराल वालों ने चोट मारी थी, इसलिए उसका उपचार कराने अस्पताल में दाखिल कराया था। जबकि प्रदीप अपनी बहन और बच्चों के कपड़े लेने के लिए अलखपुरा में गया था। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें प्रदीप की जान चली गई और मंगल व राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X