Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रेडक्रास की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करें युवा : महेश जोशी

Updated on Tuesday, June 24, 2025 16:33 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा के राज्य महासचिव महेश जोशी ने कहा कि रेडक्रास की जनसेवा की गतिविधियों में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और उनका प्रचार-प्रसार भी करें। युवा रेडक्रास के साथ युवाओं को जोड़ने का संकल्प भी लें, ताकि आपदा या अन्य गतिविधि में स्वयंसेवकों की कमी का सामना न करना पड़े।
राज्य महासचिव मनाली में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ एडवेंचर कैंप में बतौर मुख्यातिथि युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विधिवत रूप से रेडक्रास के संस्थापक सर जीन हैनरी डुनांट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्वलित कर राज्य स्तरीय यूथ एडवेंचर कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में पहुंचने पर कैंप निदेशक रोहित शर्मा ने मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राज्य महासचिव महेश जोशी ने युवाओं को आह्वान किया कि युवा रक्तदान, नशा मुक्ति और अंगदान के प्रति आमजन को जागरूक करें। युवा चुनौतियों से लड़कर अपने जीवन को साकार बनाता है और समाज निर्माण में बहुत बड़ा योगदान देता है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई असहाय दिखाई दे तो हमें उसकी सहायता करनी चाहिए।
शिविर निदेशक रोहित शर्मा ने बताया कि शिविर हरियाणा ज़िले के विभिन्न विश्विद्यालय व महाविद्यालयों की 27 टीमों से 11 काउंसलर व 71 युवक भाग ले रहे है। इस प्रकार के शिविरों से युवाओं में मानसिक व शारिरिक विकास होता है। उन्होंने रेडक्रास के इतिहास की जानकारी सांझा की, किस प्रकार से रेडक्रास की स्थापना हुई और किन-किन क्षेत्रों में रेडक्रास ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस शिविर विभिन्न प्रकार एडवेंचर की कला सिखाई जाती है।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी से यूथ रेडक्रास प्रोग्राम को-आर्डिनेशन दिनेश चहल ने युवाओं में जोश भरा और वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र कुमार ने भी प्रतिभागियों को जागरूक किया। स्टेट ट्रेनिंग सुपरवाइजर रमेश चौधरी द्वारा आपातकाल में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता देने की जानकारी दी। कुल्लू के जिला रेडक्रास सचिव वीके मौदगिल ने हरियाणा रेडक्रास सोसायटी द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर सुरेंद्र श्योराण, रिलीफ आफिसर सर्वजीत सिंह, संजीव शर्मा, दिनेश कुमार, सूरज व रणजीत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X