Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की बैठक में की 12 मामलों की सुनवाई

Updated on Thursday, July 10, 2025 19:22 PM IST

चंडीगढ़, 10 जुलाई-- हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार प्रत्येक वर्ग तथा हर क्षेत्र का समानुपातिक विकास करवाने को प्रतिबद्ध है। डॉ. शर्मा आज नारनौल के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक में हिस्सा ले रहे थे। बैठक में पहले से निर्धारित 12 मामले सुनवाई के लिए रखे गए।

बैठक के बाद डॉ. अरविंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। सरकार सेवा और सुशासन के मॉडल पर चल रही है।जेलों में सुरक्षा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी जेलों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। परिंदा भी पर नहीं मार सकता। हरियाणा की जेल पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

हरियाणा सरकार प्रत्येक वर्ग व क्षेत्र का समान विकास करवाने को प्रतिबद्ध: डॉ. अरविंद शर्मा

 

इससे पहले सहकारिता मंत्री ने जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक में समिति के नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह अधिकारियों के साथ मिलकर और बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करने का कार्य करें।

हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा की ओर से राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी की शिकायत पर लता शर्मा ने अपनी बात रखी। इस पर सहकारिता मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम नारनौल तथा जिला राजस्व अधिकारी के अलावा दो जनपरिवेदना समिति के सदस्यों को शामिल करके एक जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

नारनौल के नसीबपुर व नूनी अव्वल में पेयजल की समस्या के संबंध में संजय कुमार की शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि नसीबपुर व नूनी अव्वल में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान के लिए शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 148 करोड़ रुपए की लागत से नए प्रोजेक्ट का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। यह दोनों गांव अब नगर परिषद में शामिल हैं। इस पर सहकारिता मंत्री ने निर्देश दिए कि तब तक उन्हें अस्थाई रूप से टैंकरों के माध्यम से सप्लाई दी जाए।

 पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए अमृत 2.0 योजना से लगभग 148 करोड़ का एस्टीमेट तैयार

 

इस मौके पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, बीजेपी के जिला प्रधान यतेंद्र राव, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार तथा नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X