Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरु समाज के पथ प्रदर्शक : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Thursday, July 10, 2025 21:48 PM IST

 

चंडीगढ़, 10 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर जाकर साधु संतों के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया तथा उनका सम्मान किया। इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली सोनीपत में महायोगी उपाध्याय श्री 108 गुप्तिसागर जी मुनिराज के 48वें वर्षायोग कार्यक्रम में पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोनीपत भाजपा कार्यालय पहुंचकर नव नियुक्त पदाधिकारियों से मिले। इस मौके पर उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुप्तिसागर जी मुनिराज को नमन कर लिया आशीर्वाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रदेशवासियों को दी गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए हैं, ताकि सनातन संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज के जागरण में धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थानों की अहम भूमिका है। श्री बड़ौली ने कहा कि गुरुजन, साधु-संत व्यक्ति और समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। देश व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने साधु संतों का अभिनंदन वंदन करते हुए आभार जताकर आशीर्वाद लिया है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के नॉनस्टॉप विकास की गाथा में भाजपा का हर कार्यकर्ता एक मजबूत कड़ी की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार देश और प्रदेश को सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना से प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है और सभी वर्गों को इस का लाभ पहुंच रहा है। पीएम मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास और देश व प्रदेश के गौरव के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा बड़ी पार्टी बनी है। हमें संगठन को अभी और मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर संगठन का सशक्त रखना है। साथ ही मोदी और नायब सरकार के कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक लेकर जाना है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X