Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अंबाला में ड्राइविंग संस्थान को जीटी रोड से जोड़ने के निर्देश – अनिल विज

Updated on Thursday, July 10, 2025 19:36 PM IST

चंडीगढ़, 10 जुलाई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एनएचएआई  के अधिकारियों को अंबाला में इंस्टीच्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग-रिसर्च व ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के प्रस्तावित स्थान को जीटी रोड के साथ जोड़ने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि अंबाला में जीटी रोड के साथ शाहपुर में एनएचएआई को इंस्टीच्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग-रिसर्च व ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन को स्थापित करना प्रस्तावित है और इसके लिए भूमि का भी चयन किया जा चुका है।

एनएचएआई के अधीन चल रही परियोजनाओं को लेकर मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से चर्चा की



ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एनएचएआई अम्बाला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीके सिन्हा से इस संबंध चर्चा करते हुए कहा कि दोनों स्थानों से जीटी रोड की सर्विस लेन कनेक्ट होनी चाहिए ताकि आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। मंत्री अनिल विज ने एनएचएआई द्वारा अम्बाला छावनी में चलाए जा रहे प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा की। उन्होंने शास्त्री कालोनी के समक्ष जीटी रोड फ्लाइओवर के साथ बन रही सर्विस लेन (आरओबी) के नीचे रेलवे कालोनी से आने वाले रास्ते को भी मानकों के अनुसार बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।                                         

जनसमस्याओं को सुना व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को इनके समाधान के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्संग विहार से आए लोगों ने क्षेत्र में पानी निकासी की शिकायत दी जिस पर मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद के ईओ को मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह, महेशनगर से आए लोगों ने गांव खान अहमदपुर में बस का ठहराव कराने की मांग की जिस पर मंत्री अनिल विज ने जीएम रोडवेज को कार्रवाई के निर्देश दिए।                                                                                                              

श्री विज ने अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए



ऐसे ही, गांव मंगलई में जमीन के मालिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उसकी जमीन से रास्ता निकाल दिया जिस पर मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य शिकायतें भी आई जिन पर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X