Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एक माह तक राष्ट्रीय ध्वज दिवस महोत्सव अभियान में बताएंगे तिरंगे का महत्व: शील मधुर

Updated on Sunday, June 22, 2025 16:50 PM IST


गुरुग्राम। 22 जुलाई को राष्ट्रीय तिरंगा दिवस घोषित कराने की मांग को लेकर पिछले पांच साल से देशभर में मीडिया, सोशल मीडिया, जनजागरुकता के साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर अगले एक महीने तक राष्ट्रीय ध्वज दिवस महोत्सव मनाने जा रहे हैं। इसकी घोषणा उन्होंने रविवार को यहां पत्रकार वार्ता में कही। कल 23 जून सोमवार से यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा, जो कि 22 जुलाई तक चलेगा।
पत्रकार वार्ता में पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने कहा कि हमारे देश में फिलहाल दो ही राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाए जाते हैं। 22 जुलाई को राष्ट्रीय तिरंगा दिवस भी सरकार घोषित करे, ताकि देश के तिरंगे को सम्मान देने का दिन तय हो और हर देशवासी इस दिवस को भी गौरवपूर्ण तरीके मनाए। क्योंकि 22 जुलाई 1947 इस दिन हमारे तिरंगे को अंतिम रूप दिया गया था। इस दिन पर राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया जाए, ताकि लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाएं।

-पूर्व डीजीपी शील मधुर ने लांच किया राष्ट्रीय ध्वज दिवस महोत्सव अभियान
-आज से 22 जुलाई तक चलाएंगे राष्ट्रीय ध्वज दिवस महोत्सव अभियान: पूर्व डीजीपी शील मधुर
-22 जुलाई को राष्ट्र्ीय ध्वज दिवस के रूप में मनाने के लिए सरकार से कर रहे हैं मांग
-सरकार से 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करने की फिर की मांग
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांचवीं बार भेजेंगे मांग पत्र


उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर, देश के भीतर सैनिक, पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। उनकी शहादत भी होती है। देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया। इन सभी को सम्मान देने का प्रतीक हमारा तिरंगा है। पूरी दुनिया में हमारा तिरंगा विश्व शांति का संदेश दे रहा है। अहिंसा, सत्यता की राहत पर चलने की प्रेरणा दे रहा है। यह हमारी खुशहाली का भी प्रतीक है। पूर्व डीजीपी शील मधुर ने कहा कि तिरंगे में 24 तिलियां हमें 24 घंटे सही राह चुनकर देश, समाज हित में काम करने की प्रेरणा देती हैं। हर देश का अपना राष्ट्रीय ध्वज है और सभी का राष्ट्रीय ध्वज दिवस भी है। हमारे देश में राष्ट्रीय ध्वज दिवस नहीं है। इसलिए उनकी मांग है कि सरकार 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करने की मांग को लेकर अभियान चला रखा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तक वे मांग पत्र सौंप चुके हैं। इस बार फिर से वे प्रधानमंत्री को अपने हाथ से लिखा हुआ पत्र भेजेेंगे, ताकि सरकार राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करे।
उन्होंने कहा कि अगस्त 2022 में उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। उन्हें खुशी है कि सरकार ने इस अभियान को बड़े स्तर पर शुरू करके देश में तिरंगे प्रति लोगों में भावना बढ़ाई। आजादी से लेकर अब तक हम अपना तिरंगा दिवस घोषित नहीं कर पाए हैं। वे चाहते हैं कि पूरा देश उनके इस अभियान का किसी न किसी रूप में समर्थन करे। अपने स्तर पर तिरंगा दिवस मनाएं।


शील मधुर ने कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया, स्कूलों, कालेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में तिरंगे लगाकर उसे सेल्यूट करें। इसलिए उन्होंने एक महीने का राष्ट्रीय ध्वज दिवस महोत्सव अभियान 2025 शुरू किया है। कल सोमवार 23 जून से यह अभियान शुरू होगी और 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज के फाइनल प्रारूप तैयार होने के दिन तक चलेगा। पूर्व डीजीपी शील मधुर ने कहा कि इस अभियान में साथ देकर राष्ट्रीय तिरंगा दिवस घोषित करने की मांग को मजबूत करने के लिए वे सामाजिक, राजनीतिक लोगों से भी संपर्क करेंगे। सामाजिक संस्थाओं से भी उनका यही आग्रह है कि इस अभियान को आगे बढ़ाने में मदद करें।
अभियान के अंतिम दिन 22 जुलाई को एक बड़ा कार्यक्रम करके सरकार तक देश के लोगों की आवाज पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान व इसके इतिहास को लेकर एक बुक भी उन्होंने बनवाई है, जिसे स्कूल, कालेजों में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने देश के लोगों से आग्रह किया है कि तिरंगा लगाने का एक प्रोटोकॉल होता है। उसी के अनुसार ही तिरंगा लगाएं। तिरंगा कटा-फटा, मैला नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो उसे तुरंत प्रभाव से उतारकर नया झंडा लगाएं।
 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X