Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हमारे संस्कारों से जुड़ एकजुटता व भाईचारे का संदेश देता है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व - नायब सिंह सैनी

हमारे संस्कारों से जुड़ एकजुटता व भाईचारे का संदेश देता है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व - नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमारी संस्कृति, संस्कारों के साथ जुड़ा है, जो हमें एकजुटता व भाईचारे का संदेश देता है। मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र में गुर्जर धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र वही भूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता का वह ज्ञान, जो कर्म का महत्व, धर्म की रक्षा और सत्य की विजय का संदेश देता है, आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है।

तिरंगा' भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक : महेश जोशी

तिरंगा' भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक : महेश जोशी

चंडीगढ़। भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की अगुवाई हरियाणा शाखा उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी और राज्य महासचिव महेश जोशी ने की। तिरंगा यात्रा के दौरान स्टाफ सदस्यों ने भारत माता की जय…जय हिंद…विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..झंडा ऊंचा रहे हमारा जयघोषों के जरिये वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम में राज्य महासचिव महेश जोशी ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष से मुलाकात की और हरियाणा रेडक्रास की गतिविधियों बारे अवगत कराया।

गुरुग्राम: पर्यावरण प्रेमी स्व. रामकिशन गुप्ता को सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम: पर्यावरण प्रेमी स्व. रामकिशन गुप्ता को सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम। पर्यावरण प्रेमी एवं महान समाजसेवी स्वर्गीय रामकिशन गुप्ता को तेरहवीं पर सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट हॉल में आयोजित शोक सभा में गुरुग्राम ही नहीं, हरियाणा भर से सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका 82 साल की उम्र में 3 अगस्त 2025 को निधन हो गया था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्रों कमल गुप्ता व अमित गुप्ता सहित परिवार की ओर से उनकी स्मृति में पैतृक गांव कासन में उनके नाम से पांच एकड़ जमीन पर वाटिका में 1100 फलदार वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। शोक सभा में उनकी पौत्री परिधि गुप्ता ने उनके जीवन से जुड़ेे संस्मरण बताकर सबको भावुक कर दिया। 

हरियाणा को मिलेगी दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण

हरियाणा को मिलेगी दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण

चंडीगढ़। हरियाणा के सड़क ढांचे को नई गति देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त को प्रदेश को दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। सोनीपत और बहादुरगढ़ को जोड़ने वाले लगभग 2,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो नए 4-लेन संपर्क मार्गों से इन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 17 अगस्त को दिल्ली के रोहिणी से लगभग 11 हजार करोड़ रुपये लागत की 6 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेगे। इनमें से दो परियोजनाएं हरियाणा से जुड़ी हैं। इनसे एन.सी.आर. क्षेत्र को ट्रैफिक जाम और कनेक्टिविटी की चुनौतियों से मुक्ति मिलेगी। 

हरियाणा में दयालु योजना बनी जरूरतमंद परिवारों की जीवनरेखा

हरियाणा में दयालु योजना बनी जरूरतमंद परिवारों की जीवनरेखा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) राज्य के जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल का आधार बन रही है। इस योजना के तहत आज मुख्यमंत्री नायब सिंह ने 2,020 अंत्योदय परिवारों को राहत राशि के रूप में 76 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए। यह सहायता परिवार के किसी सदस्य की असमय मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में दी जाती है।

कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगाः नायब सिंह सैनी

कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगाः नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल देना सरकार की प्रतिबद्धता है। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जायगा। अगर कोई कानून व्यवस्था को बिगाड़ेगा, चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा तो उसको मिट्टी में मिला दिया जाएगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आने वाले समय में और भी अधिक कठोर फैसले लिए जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईटीआई अधिकारियों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईटीआई अधिकारियों को किया सम्मानित

चंडीगढ़। हरियाणा में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलों में आयोजित समारोहों में मुख्य अतिथियों द्वारा 13 सरकारी आईटीआई के 18 अधिकारियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित पीएमआईएस योजना का उद्देश्य शीर्ष 500 कंपनियों में पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को 12 माह की इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है। 21 से 24 वर्ष आयु के वे युवा, जिन्होंने हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, आईटीआई सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा धारक या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बी.फार्मा आदि डिग्री धारक उम्मीदवार, इस योजना के पात्र हैं। योजना के तहत 5,000 रुपये मासिक वजीफा और 6,000 रुपये की एकमुश्त अनुदान राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा अक्टूबर 2024 में इसका पहला पायलट चरण प्रारंभ किया गया था, जो दिसंबर 2024 में पूर्ण हुआ। दूसरा पायलट चरण फरवरी 2025 से जारी है। अब तक हरियाणा के 450 से अधिक युवा विभिन्न कंपनियों में इंटर्नशिप शुरू कर चुके हैं। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है।

प्रदेश भर में हर घर तिरंगा थीम पर मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

प्रदेश भर में हर घर तिरंगा थीम पर मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

चंडीगढ़। प्रदेश भर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सभी जिलों और  उपमंडलों पर हर घर तिरंगा थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आयोजन किया गया और जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्रियों द्वारा परेड की सलामी ली गई। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समारोह मे राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, कविताएं और नाट्य प्रस्तुतियां हुईं। पूरे प्रदेश में तिरंगे की शोभायात्राओं और सजावट से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

ब्लॉस्म प्ले वे स्कूल में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

ब्लॉस्म प्ले वे स्कूल में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

हरियाणा के मुख्य सचिव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

हरियाणा के मुख्य सचिव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

रोहतक में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

रोहतक में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

हरियाणा मानव अधिकार आयोग में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम

हरियाणा मानव अधिकार आयोग में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम

पंचकूला से देशभर तक: सेक्टर-1 कॉलेज की सांझी रोटी पहल बनी सामाजिक सद्भाव की मिसाल

पंचकूला से देशभर तक: सेक्टर-1 कॉलेज की सांझी रोटी पहल बनी सामाजिक सद्भाव की मिसाल

हरियाणा में बाल भिक्षावृत्ति पर लगेगा अंकुश

हरियाणा में बाल भिक्षावृत्ति पर लगेगा अंकुश

तिरंगा' भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक : महेश जोशी

तिरंगा' भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक : महेश जोशी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद को 564 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से 29 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद को 564 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से 29 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों व जवानों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों व जवानों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे चंडीगढ़, गुरुद्वारा नाडा साहिब में टेका माथा

रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे चंडीगढ़, गुरुद्वारा नाडा साहिब में टेका माथा

ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोडऩे को चलेगा विशेष अभियान:मीनू बैनीवाल

ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोडऩे को चलेगा विशेष अभियान:मीनू बैनीवाल

ब्रेस्टफीडिंग सिर्फ पोषण नहीं, मां और बच्चे के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ावः डा वंदना मित्तल

ब्रेस्टफीडिंग सिर्फ पोषण नहीं, मां और बच्चे के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ावः डा वंदना मित्तल

हर छात्र एक पेड़ लगाए और उसे जीवन भर संभाले- गजेन्द्र फौगाट

हर छात्र एक पेड़ लगाए और उसे जीवन भर संभाले- गजेन्द्र फौगाट

पारस हेल्थ ने बार एसोसिएशनों से किया समझौता, वकीलों को मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सेवाएं

पारस हेल्थ ने बार एसोसिएशनों से किया समझौता, वकीलों को मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सेवाएं

भंडारे सामुदायिक संस्कृति को बढ़ावा देतें हैं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा

भंडारे सामुदायिक संस्कृति को बढ़ावा देतें हैं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग जरूरी: भाटिया

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग जरूरी: भाटिया

एब्रो व सिंजेंटा ने हरियाणा में क्लाइमेट-स्मार्ट चावल परियोजना पर चलाया जागरूकता अभियान

एब्रो व सिंजेंटा ने हरियाणा में क्लाइमेट-स्मार्ट चावल परियोजना पर चलाया जागरूकता अभियान

Back Page 75
X