Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसना ने भारत का 89वां एक्सक्लूसिव शोरूम चंडीगढ़ में खोला

Updated on Sunday, September 07, 2025 17:14 PM IST



चंडीगढ़। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने चंडीगढ़ में अपने 89वें एक्सक्लूसिव शोरूम और पंजाब में दूसरे शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। यह शोरूम एससीओ -17 सी, ब्रिज रोड, चंडीगढ़ में स्थित है। इस उद्घाटन समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तथा हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि सस्ती और अच्छी ब्रांड की ज्वेलरी का शोरुम खुलना ट्राईसिटी के लिए बहुत ही अच्छा है। हम ट्राईसिटी के लोगों की तरफ से किसना ब्रांड का स्वागत करते है।  उद्घाटन के मौके पर त्योहारी सीज़न को देखते हुए क़िसना ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफ़र की घोषणा की है। इसमें डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 25% छूट, गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 15% छूट और इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त 5% इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ साथ शॉप एंड विन कैम्पेन के तहत 1000 से अधिक स्कूटर और 200 से अधिक कारें जीतने का मौका शामिल है।
इस अवसर पर हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि पंजाब हमेशा से ज्वेलरी का जीवंत बाज़ार रहा है और चंडीगढ़ हमारे लिए बेहद संभावनाओं वाला क्षेत्र है। इस शोरूम के माध्यम से हम ग्राहकों के और करीब पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा विज़न ‘हर घर क़िसना’ है, जिसके तहत हम हर महिला का हीरे के गहनों का सपना पूरा करना चाहते हैं। इस मौके किसना के डायरेक्टर, पराग शाह ने कहा कि चंडीगढ़ में शोरूम की शुरुआत हमारे रिटेल विस्तार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमारा ब्रांड सदैव बेहतरीन डिज़ाइन, विश्वसनीयता और ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण का प्रतीक रहा है। इस लॉन्च के साथ हम ग्राहकों को शानदार कलेक्शन और आकर्षक त्योहारी ऑफ़र प्रदान करने को उत्साहित हैं।
इस मौके किसना के फ्रेंचाइज़ी पार्टनर हिमांशु गर्ग ने कहा कि क़िसना जैसी विश्वसनीय और लोकप्रिय ब्रांड को चंडीगढ़ में लाना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें पूरा विश्वास है कि यहां का शोरूम ग्राहकों के लिए पसंदीदा ज्वेलरी डेस्टिनेशन बनेगा।  लॉन्च अवसर पर क़िसना ने रक्तदान शिविर लगाया और जरूरतमंदों को भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया।
उल्लेखनीय है कि 2005 में स्थापित क़िसना, हरी कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। कंपनी के पास पूरे भारत में 1500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट और अब 85 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम है। क़िसना के सभी प्रोडक्ट्स 100% आईजीआई सर्टिफाइड और बीआईएस हॉलमार्क्ड होते हैं। इसमें रिंग्स, ईयररिंग्स, पेंडेंट्स, मंगलसूत्र, नेकलेस, बैंगल्स, ब्रेसलेट्स, नोज पिन्स और 14केटी व 18केटी गोल्ड में मेंस ज्वेलरी शामिल है। कंपनी 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज पॉलिसी भी प्रदान करती है। किसना की वेबसाइट www.kisna.com के माध्यम से ग्राहक घर बैठे नवीनतम डिज़ाइनों के साथ सहज शॉपिंग का आनंद ले सकते है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X