Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दिल्लीवासी चखेंगे हरियाणा के बेसन लड्डू, काजू पिन्नी का स्वाद

Updated on Sunday, September 07, 2025 18:27 PM IST

 
 
चंडीगढ़। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत संचालित दिल्ली दुग्ध योजना (डीएमएस) की संयुक्त योजना के तहत अब दिल्लीवासियों को हरियाणा के मशहूर देसी घी के बेसन लड्डू और काजू पिन्नी का स्वाद चखने को मिलेगा। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने दावा किया है कि दीवाली से पहले दिल्ली के 600 रिटेल स्थानों पर इन मिठाईयां समेत आधा दर्जन दूध उत्पाद सह ब्रांडिंग के तहत उपलब्ध होंगे। इससे प्रदेश के वीटा उत्पादों को डीएमएस के साथ भागीदारी के चलते दिल्ली के बडे बाजार में मजबूत एंट्री होगी।
सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा का दावा, दीवाली से पहले दिल्ली के 600 रिटेल प्वांइट्स पर पहुंचेंगे वीटा उत्पाद
 दिल्ली दुग्ध योजना के साथ समझौते को एक महीने में लागू करेगा हरियाणा डेयरी फेडरशन
जानकारी देते हुए सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने बताया कि देश की राजधानी में गुणवत्तापूर्ण दूध और इससे जुडे उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा डेयरी फेडरेशन के वीटा और दिल्ली दुग्ध योजना के मध्य हुए समझौते के अनुरूप दही, पनीर, लस्सी, रबडी, काजू-पिन्नी, बेसन लड्डू और मक्खन की सह ब्रांडिंग के तौर पर दिल्ली में आपूर्ति की जाएगी। इस कडी में दिल्ली दुग्ध योजना के 600 रिटेल स्थानों पर इन उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिसे धीरे-धीरे राजधानी के महत्वपूर्ण इलाकों में भी बढाया जाएगा। 
 
 
सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने ताजा उत्पाद की श्रेणी में आने वाले दही, लस्सी, पनीर व रबडी को दिल्ली एनसीआर के वीटा प्लांट्स से सप्लाई किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक महीने में वीटा इनकी आपूर्ति करने को लेकर अपनी योजना पर काम करते हुए ट्रायल के तौर पर कुछ डेयरी प्रॉडक्ट्स की आपूर्ति शुरू कर चुका है और इस बार दिवाली से पहले दिल्लीवासी हरियाणा की मशहूर देसी घी के बेसन के लड्डू और काजू-पिन्नी का स्वाद ले पाएंगे। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि दोनों सहकारी संगठनों के मध्य इस समझौते से वीटा, विशेषकर हरियाणा को अपने बेहतरीन उत्पादों के लिए एक बडा बाजार मिलेगा, जहां डेयरी उत्पादों की बिक्री की अपार संभावनाएं हैं।
 
 
अगले 15 दिन में शुगर फ्री दूध लांच करेगा वीटा
सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि वीटा प्रदेश में इलायची, बटर स्काॅच, केसर व पिस्ता फलेवर में दूध की आपूर्ति करता है। उन्होंने तीन महीने पहले हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान आमजन को शुगर फ्री प्राडक्ट्स उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। इस कडी में वीटा ने शुगर फ्री बटर स्काॅच फलेवर्ड दूध का ट्रायल पूरा कर लिया है। इसे अगले 15 दिनों में लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे मधुमेह पीडितो व कम मीठा पसंद करने वाले एक बडे वर्ग को बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध होगा। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X