Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Thursday, October 15, 2026 18:53 PM IST

पानीपत, 15 अक्टूबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विपक्ष के आरोपों का जवाब तथ्यों के आधार पर दें तथा जनता तक सही जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने और अराजकता का माहौल बनाने के प्रयासों का तथ्यात्मक जवाब देने के निर्देश दिए। साथ ही, जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ हुई कार्रवाई पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी का मुद्दा भी जनता के बीच प्रमुखता से उठाने को कहा।

गुरुवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पानीपत स्थित भाजपा कार्यालय श्याम कमल में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा और सत्यप्रकाश जरावता सहित सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

: सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को दिए निर्देश

: जेएनयू प्रकरण पर कांग्रेस की चुप्पी का मुद्दा भी जनता के बीच उठाने का आह्वान


डॉ. गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और जिलों में अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के उद्देश्यों और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाए। संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

एसआईआर को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जनता को सही जानकारी देना आवश्यक है। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब तथ्यों और निर्धारित प्रक्रियाओं के आधार पर दिया जाए, ताकि आमजन के बीच किसी प्रकार की गलतफहमी न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस विषय पर बूथ स्तर तक प्रभावी संवाद स्थापित करने और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने का आह्वान किया।

बैठक में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े जेएनयू प्रकरण पर भी चर्चा हुई। डॉ. गुप्ता ने 11 छात्राओं से संबंधित यौन उत्पीड़न के मामले में जेएनयू प्रशासन द्वारा उन्हें प्रोफेसर पद से बर्खास्त किए जाने का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर में घूमकर महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन उनके करीबी सांसद से जुड़े इस गंभीर मामले पर गांधी परिवार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने पदाधिकारियों से कांग्रेस की इस चुप्पी का मुद्दा जनता के बीच उठाने को कहा।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जिला स्तर पर बेहतर समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। डॉ. गुप्ता ने पदाधिकारियों से संगठन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने तथा जनसंपर्क को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

: हरियाणा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

X