Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

एआई और ह्यूमैनिटी का संगम, चंडीगढ़ में होगा एजुथोन 5.0 शिक्षा शिखर सम्मेलन

Updated on Sunday, September 07, 2025 18:38 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ एक ऐतिहासिक शिक्षा शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने जा रहा है। एजुथोन 5.0, जिसे ट्रिनिटी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, रविवार, 7 सितंबर को जे.डब्ल्यू. मैरियट, चंडीगढ़ में आयोजित होगा। इस वर्ष का विषय है—"द नेक्स्ट ऑफ एजुकेशन: व्हेयर एआई मीट्स ह्यूमैनिटी"। ट्रिनिटी द्वारा आयोजित एवं चितकारा विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित इस शिखर सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविद, विचार मार्गदर्शक, उद्यमी और नवप्रवर्तक (इन्नोवेटर्स) एक मंच पर एकत्र होंगे, ताकि सीखने के भविष्य को नए दृष्टिकोण से परिभाषित किया जा सके।

एआई और ह्यूमैनिटी का संगम, चंडीगढ़ में होगा एजुथोन 5.0 शिक्षा शिखर सम्मेलन

ट्रिनिटी के फाउंडर डायरेक्टर अंकुर मल्होत्रा ने कहा कि आज शिक्षा एक परिवर्तनकारी मोड़ पर खड़ी है। जहां एक ओर एआई जैसी तकनीक हमारे सीखने के तरीकों को बदल रही है, वहीं शिक्षा का सार हमेशा मानवीय रहेगा। एजुथोन 5.0 इस संगम का अन्वेषण करेगा और ऐसा भविष्य तैयार करेगा जहां तकनीक और मानवता साथ-साथ विकसित हों। पांचवें संस्करण तक पहुंच चुका एजुथोन अब भारत के सबसे प्रभावशाली प्लेटफार्मों में से एक बन चुका है, जो विचारों, नवाचार और प्रेरणा के लिए जाना जाता है। इस वर्ष इसका मुख्य फोकस इस बात पर है कि एआई शिक्षा में क्रिएटिविटी, एमपथी और समग्र विकास को कैसे बढ़ा सकता है, न कि उनकी जगह ले सकता है।
एजुथोन 5.0 के प्रमुख वक्ताओं में शामिल होंगे- प्रसिद्ध उद्यमी रोशन अब्बास, अभिनेत्री और लेखिका संध्या मृदुल, डॉ. मधु चितकारा, प्रो चांसलर, चितकारा यूनिवर्सिटी और डॉ. नियति चितकारा, वाईस प्रिंसिपल, स्कूल एजुकेशन, चितकारा एजुकेशनल ट्रस्ट। अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में शामिल हैं- अलीप्त सनम हरी, प्रिंसिपल, हेल्दी माइंड इंटरनेशनल स्कूल, घाना; अभिलाषा सिंह प्रिंसिपल, शाइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल, अबू धाबी और डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता (सीईओ, डीसीएम स्कूल्स।
ट्रिनिटी ने इस आयोजन के लिए एनआईएसए, एआईपी और एफपीए के साथ साझेदारी की है। इसमें 650 से अधिक शिक्षाविदों और स्कूल लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद है। शिखर सम्मेलन में पैनल चर्चा, फायरसाइड चैट्स, मास्टरक्लास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गुरदीप हरी की पुस्तक "द सिंस ऑफ एजुकेशन: ए ट्रांसफॉर्मेशनल ब्लूप्रिंट" का विमोचन होगा। एडटेक इन्नोवटर्स एक्स्ट्रामार्क्स, बर्लिंगटन इंग्लिश, एलेन कैरियर्स प्रा. लि. और आरएफटी सॉल्यूशंस (कनाडा) अपने एआई-संचालित उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल लीडर्स, शिक्षकों, उद्यमियों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाकर, एजुथोन 5.0 का उद्देश्य भारत और वैश्विक स्तर पर शिक्षा के भविष्य को आकार देना है और नवाचार, संवाद व ट्रांसफॉर्मेशन एजुकेशन के लिए एक नया मानक स्थापित करना है।

 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X