Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हरियाणा में चलेगा सेवा पखवाड़ा

Updated on Saturday, September 06, 2025 17:57 PM IST

चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा, इस दौरान जनसेवा के अनेक कार्यक्रम, लाभकारी योजनाएं, स्वच्छता अभियान सहित केंद्र व प्रदेश सरकार के अन्य संकल्पों को फलीभूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्रीगण भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े और कार्यक्रमों के संबंध में अपने सुझाव सांझा किए। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण के लिए नई-नई योजनाएं और प्रकल्प लागू किए गए हैं, जिनका आज देश की जनता को लाभ मिल रहा है। इसी सोच और ध्येय के साथ प्रधानमंत्री के जीवन दर्शन से प्रेरित होकर सेवा पखवाड़े के दौरान जनता के बीच सेवा भाव को बढ़ाया जाएगा। हम सभी को मिलकर सेवा पखवाड़ा को सफल बनाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग पखवाड़े की पूरी तैयार करें। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए तथा अन्य विभागों द्वारा सफाई अभियान व श्रमदान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश में चलेगा सेवा पखवाड़ा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

 प्रदेशभर में सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाएंगे कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पौधारोपण और गरीबों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन स्तर पर पहुंचाने के लिए सेवा पखवाड़ा के दौरान विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करें और इन आयोजनों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अनेक परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है, ऐसी परियोजनाओं की सूची बनाएं, ताकि सेवा पखवाड़ा के दौरान इन्हें जनता को समर्पित किया जा सके।

 

उन्होंने कहा कि लगभग दो सप्ताह से अधिक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के दौरान हर विभाग प्रत्येक जिले में एक बड़ा आयोजन करे। साथ ही पूरे प्रदेश में सभी विभाग सम्मिलित रूप से कार्यक्रमों का आयोजन भी करें। पखवाड़ा का उद्देश्य जन सेवा को प्राथमिकता देना है। इसलिए सभी कार्यक्रमों में जन कल्याण और जन सेवा को सर्वोपरि रखा जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों ने पखवाड़ा के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक का संचालन सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग ने किया। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X