Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सरकार ने अत्यधिक बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी हुई है - मुख्यमंत्री

Updated on Saturday, September 06, 2025 18:01 PM IST

 

 

चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ रूपी समस्या से मिलकर निपटना होगा। इसके लिए हरियाणा, पंजाब के साथ है। पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में बाढ़ की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बारिश के बाद बनी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों के हित को लेकर गंभीर है, पहले भी सरकार की तरफ से किसानों को मुआवजा दिया गया था। इस बार भी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

सरकार अत्यधिक बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी हुई है - मुख्यमंत्री

पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए हरियाणा पहुंचा रहा है राहत सामग्री

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों के साथ है। प्रभावित किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। पोर्टल के जरिये प्रदेश के 2897 गांवों के 1,69,738 किसानों ने 9 लाख 96 हजार एकड़ से ज्यादा के लिए पंजीकरण करवाया है, वेरिफिकेशन के बाद इसके संबंध में अगली कार्रवाई होगी।

 

कांग्रेस जमीन तलाशने की कोशिश में

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक रूप से कांग्रेस के पाँव के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। इसलिए पहले ईवीएम पर सवाल उठाये, फिर संविधान और लोकतंत्र खतरे में है की बाते की गई और अब वोट चोरी के बयान दे रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में खाली जेब दिखाते हुए वोट चोरी की बात करते है, लेकिन सच यह है कि जेब तो कांग्रेस की इनके खुद के कारनामों से खाली हुई है। जनता इनकी हकीकत जान चुकी है, आज कांग्रेस साफ और मुद्दा विहिन हो चुकी हैं, जो अब अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने जितने भी जनहितैषी फैंसले लिए है उनमें से एक की भी कांग्रेस या इंडी गठबंधन ने तारीफ नहीं की है। इससे इनकी सोच का पता चलता है।

 

12 लाख तक का रिबेट और अब जीएसटी में बदलाव जनहितैषी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब हितैषी कई फैसले लिए गए है। केंद्रीय बजट में 12 लाख तक की इनकम स्लैब पर टैक्स में रिबेट दी गई है, और अब जीएसटी की स्लैब में बदलाव करते हुए आमजन को बड़ी राहत दी गई है। गरीब और आमजन को राहत देने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार काम कर रही है। नये जीएसटी स्लैब से हर वर्ग को राहत मिली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनय प्रताप सिंह, सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय उपस्थित रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X