Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सेवा पखवाड़ा के तहत 20 सितम्बर को प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण व रिपेयर कार्यों का होगा शुभारंभ

Updated on Tuesday, September 09, 2025 18:14 PM IST

 

 

चंडीगढ़। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्तूबर, 2025 तक ‘सेवा पखवाड़ा‘ आयोजित किया जा रहा है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग, शहरी स्थानीय विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और एचएसआईआईडीसी द्वारा 20 सितम्बर को पूरे प्रदेश में अपने-अपने विभागों की 75 नई सड़कों का निर्माण कार्य, पुरानी सड़क की मेजर रिपेयर के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा।

 

सेवा पखवाड़ा‘ के तहत 20 सितम्बर को प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण व रिपेयर कार्यों का होगा शुभारंभ 

लोक निर्माण मंत्री ने छह विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

रणबीर गंगवा गत सायं यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ‘सेवा पखवाड़ा‘ को लेकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 20 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किसी एक स्थान पर मुख्यमंत्री मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा, अन्य स्थानों पर मंत्री, सांसद व विधायक इस कार्यक्रम में शिकरत करेंगे।

 

‘सेवा पखवाड़ा‘ के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान

 

रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि ‘सेवा पखवाड़ा‘ के दौरान बारिश से खराब हुई सड़कों की मरम्मत हेतु विशेष अभियान चलाकर उनको ठीक किया जाए। इसके साथ ही सभी विश्राम गृहों में विशेष सफाई अभियान एवं पौधारोपण किया जाए और सभी सरकारी अस्पताल भवनों का सौंदर्यीकरण किया जाए। इसके अलावा, सड़कों के बर्म और सैन्ट्रल वर्ज को ठीक किया जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 20 सितम्बर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सम्बंधित विभाग अपने-अपने कार्यक्रमों के स्थान को चिह्नित कर उसकी सूची कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में बनने वाली नई सड़कें मजबूत बनें और जिन सड़कों में पैच वर्क का कार्य होना है उनमें सड़क की सतह के बराबर पैचवर्क किया जाए ताकि सड़क से गुजरने वाले मुसाफिरों को कोई असुविधा न हो। गंगवा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की सड़कों की स्थिति से वहां की प्रगति का पता चलता है। आज की दुनिया में सड़क और परिवहन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में सड़क उपयोगकर्ता है। इसलिए प्रदेश की सड़को की हालात अच्छी और मजबूत होनी चाहिए। इस अवसर पर बैठक में लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल और विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X