Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढ़ प्रभावित पड़ोसी राज्यों को भेजी राहत सामग्री

Updated on Sunday, September 07, 2025 18:20 PM IST

पंचकूला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढ़ से प्रभावित पडोसी राज्यों पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए कल रविवार को पंचकूला भाजपा मुख्यालय से खाद्य सामग्री से भरे 15 ट्रक पंजाब के लिए और हिमाचल प्रदेश के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर हिमाचल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल, नगर महापौर कुलभूषण गोयल सहित भाजपा के तमाम नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 
मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन की भावना से प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का प्रबंध भाजपा और हरियाणा सरकार के संयुक्त प्रयास से किये गए है। नायब सैनी ने कहा कि पंजाब हमारा पडोसी राज्य है, प्राकृतिक आपदा की मार से जो दुःख पंजाब को हुआ है वो दुख हमें भी है। उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश के सैकड़ो घर प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गए, बड़ी संख्या में लोगो के जान माल का नुकसान हुआ, पशु बाढ़ में बह गए, गाँव के गाँव तबाह हो गए, जिसका हमें गहरा दुःख और पीड़ा है। नायब सैनी ने पडोसी राज्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस कठिन समय में हमारी सरकार और संगठन पूरी मज़बूती के साथ एकजुट होकर प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढ़ प्रभावित पडोसी राज्यों को भेजी राहत सामग्री, हरी झंडी दिखा कर ट्रको को किया रवाना

पंजाब और हिमाचल के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ हरियाणा सरकार और संगठन मज़बूती से खड़े है - नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त पडोसी राज्यों के ज़िलों की सहायता के लिए पंचकूला हर संभव मदद को तैयार - अजय मित्तल

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि हरियाणा का पंचकूला जिला भौगोलिक दृष्टी से पडोसी राज्यों पंजाब और हिमाचल से लगता जिला है। प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त पडोसी राज्यों के सीमावर्ती एवं आस पास के ज़िलों में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पंचकूला जिला हमेशा तत्पर रहेगा। अजय मित्तल ने राहत सामग्री जुटाने में अपना योगदान देने के लिए पंचकूला पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, समाजसेवियों, दानदाताओ, सामाजिक संस्थाओ एवं स्वयंसेवको के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओ, निगम पार्षद, समाजसेवी एवं आम जनो ने बाढ़ प्रभावित परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X