Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्राइवेट स्कूल संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated on Saturday, September 06, 2025 18:30 PM IST

 
 
चंडीगढ़। एक तरफ हरियाणा सरकार ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दाखिलों का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं देने पर निजी स्कूलों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है वहीं निजी स्कूल संचालकों ने इस कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने शनिवार को चंडीगढ़ में जारी जानकारी में कहा कि आरटीई के तहत खाली सीटों की जानकारी न देने व मान्यता सम्बन्धी दस्तावेज समय पर अपलोड न करने के कारण हजारों स्कूलों के एमआईएस पोर्टल शिक्षा विभाग ने तीन महीने पहले बंद कर दिए थे। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए 1680 स्कूलों पर 30 हजार से लेकर 70 हजार रुपए तक जुर्माना लगा दिया है जो कि सरासर गलत है। इस मामले में कई जिलों में शिक्षा विभाग की भी लापरवाही रही है क्योंकि उन्होंने मेल, टेलीफ़ोन या लिखित सूचना के माध्यम से स्कूलों को समय रहते सूचित नहीं किया।
 
कुंडू ने कहा कि कुछ स्कूलों के चिराग योजना के सत्र 2023-24 के बच्चों के शिक्षा विभाग ने कागजात वेरीफाई करके उनके निर्धारित पैसे भी स्कूल को दे दिए लेकिन ये बच्चे प्रमोट होकर अगली कक्षा में हो गए तो सत्र 2024-25 में चिराग योजना की लिस्ट में इन बच्चो का नाम ही नहीं आया और कोई पैसा स्कूल को नहीं मिला। कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा तक दस वर्षों का पैसा प्रदेश में किसी भी स्कूल को नहीं दिया गया और यहां तक कि दूसरी से आठवीं तक का भी 134-ए का दो वर्षों का पैसा बकाया है इसका जुर्माना कौन भरेगा।
प्राइवेट स्कूल संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
1680 स्कूलों पर लगाया जुर्माना वापस लेने की मांग
134-ए व चिराग योजना का पैसा नहीं देने का आरोप
 
उन्होंने कहा कि अगर किसी स्कूल से डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय किसी कागजात की कमी रह जाती है तो उसकी लिखित सूचना स्कूल को जरूर दी जाए ताकि वह उस कमी को टाईम रहते पूरा कर सके। प्राईवेट स्कूल संघ ने शिक्षा निदेशक से जुर्माना माफ करने तथा चिराग योजना, आरटीई व 134 ए का पैसा जल्द से जल्द देने की मांग की है। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X