पंचकूला। सेक्टर-2 में पार्षद अक्षयदीप चौधरी के घर पर लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुडा, लोकसभा सांसद वरुण चौधरी कांग्रेस के सभी पार्षद व पंचकूला कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
पार्षद अक्षयदीप चौधरी के घर पर पहुंचे लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुडा और वरुण चौधरी
इसी दौरान पंचकूला शहर की समस्याओं वह बारिश के कारण हुए नुकसान की चर्चा की गई। अक्षयदीप चौधरी ने कहा कि हरियाणा सरकार की लापरवाही के कारण कई लोगों ने तेज बरसात में अपने घर खो दिए और कई किसानों की फसल तबाह हो गई। सरकार को इन सभी साथियों को मुआवजा देना चाहिए वह परियाप्त मदद की घोषणा करनी चाहिए।