पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार ने एक बार फिर किसानों के साथ योजनाबद्ध लूट शुरू कर दी है। मंडियों में धान, बाजारा और कपास की आवक शुरू हो गई है। लेकिन सरकारी खरीद नहीं होने के चलते किसानों को MSP से 300-400 कम रेट पर धान, 800-1000 कम रेट पर बाजरा और करीब ₹2000 कम रेट पर अपनी कपास बेचनी पड़ रही है।