Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा का ‘भू-मित्र’ बना जनता का सच्चा साथी

Updated on Wednesday, October 15, 2025 17:39 PM IST

 

 

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नागरिक सेवाओं को और आसान बनाने की दिशा में एक और बड़ी छलांग लगाई है। राजस्व विभाग द्वारा लॉन्च किया गया ‘भू-मित्र व्हाट्सएप चैटबॉट’ (9593300009) अब राज्यवासियों के लिए सरकारी दफ्तरों की लंबी लाइनों और जटिल प्रक्रियाओं को अतीत की बात बना रहा है। यह अभिनव डिजिटल सहायक किसी भी मोबाइल फ़ोन से इस्तेमाल किया जा सकता है। बस व्हाट्सएप पर ‘Hi’ टाइप करें और पांच प्रमुख सेवाएं तुरंत आपके सामने होंगी।

हरियाणा का ‘भू-मित्र’ बना जनता का सच्चा साथी
अब राजस्व सेवाएं बस एक व्हाट्सएप मैसेज दूर
भू-मित्र चैटबॉट सरकारी सेवाओं को आपकी फिंगरटिप्स पर लाता है: सुमिता मिश्रा


हरियाणा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ़ सुमिता मिश्रा ने बुधवार को यहां बताया कि भू-मित्र चैटबॉट राज्य के प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और दक्षता लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह चैटबॉट सरकारी सेवाओं को नागरिकों की फ़िंगरटिप्स पर लाकर उन्हें सशक्त बनाता है। अब कोई भी व्यक्ति कहीं से भी राजस्व सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकता है, शिकायत दर्ज कर सकता है या अपने आवेदन की स्थिति देख सकता है।

पांच प्राथमिक सेवाएं एक क्लिक पर

भू-मित्र चैटबॉट फिलहाल पांच मुख्य सेवाएं प्रदान करता है। इनमें राजस्व सेवाएं व सीमांकन सेवाएं के अलावा शिकायत दर्ज करने, शिकायत की स्थिति जानने और जनसूचना तक पहुंच की सुविधा है। यह प्लेटफ़ॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे यह हर वर्ग के नागरिकों के लिए उपयोगकर्ता-अनुकूल बन गया है।

भ्रष्टाचार-मुक्त नागरिक शासन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पहल का शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा था कि भू-मित्र राज्य की नागरिक-केंद्रित और पारदर्शी शासन व्यवस्था का प्रतीक है। उनका मानना है कि यह प्रणाली बिचौलियों को खत्म कर, सेवाएं सीधे नागरिकों तक पहुंचाती है, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगता है।
ऑटोमेशन और समय की बचत डॉ मिश्रा ने बताया कि चैटबॉट की सबसे बड़ी ताकत इसका स्वचालित संवाद तंत्र है। नागरिकों को सभी अपडेट और प्रतिक्रियाएं व्हाट्सएप व एसएमएस के जरिए सीधे प्राप्त होती हैं। अब किसी को बार-बार सरकारी दफ्तर जाने या फ़ॉलोअप कॉल करने की जरूरत नहीं। यह प्रणाली कागज़ रहित, समयबद्ध और पारदर्शी सेवा वितरण सुनिश्चित करती है, जो डिजिटल हरियाणा की परिकल्पना को साकार करती है।

 
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X