Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

आईपीएस आत्महत्या मामला: आठवें दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, अब सरकार नहीं करेगी कोई बातचीत

Updated on Tuesday, October 14, 2025 18:11 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने के आठवें दिन भी उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। सरकार द्वारा पुलिस महानिदेशक को छुट्टी पर भेजे जाने के बावजूद परिवार का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। जिसके चलते मंगलवार को आठवें दिन भी वाई पूरन कुमार के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। अब हरियाणा सरकार ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपना लिया है। जिसके चलते सरकार ने संकेत दिए हैं कि अब सरकार की तरफ से परिवार को मनाने का कोई प्रयास नहीं किया जाएगा।


वाई पूरन कुमार ने सात अक्टूबर को आत्महत्या की थी। इसके बाद से लगातार गतिरोध बना हुआ है। हरियाणा सरकार की तरफ से अधिकारिक तौर पर मंगलवार को जानकारी दी गई कि पूरन कुमार ने जब आत्महत्या की तो मुख्यमंत्री नायब सैनी जापान दौरे पर थे। जापान दौरे से आते ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने परिवार से मुलाकात करके निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिया। इसके बाद रोहतक के एसपी को हटा दिया गया।


अब डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। इस बीच चंडीगढ़ पुलिस पहले से दर्ज एफआईआर में कड़ी धाराओं को जोड़ चुकी है। सरकार द्वारा इस मामले में की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट जारी किए जाने से साफ है कि अब सरकार और नहीं झुकेगी और न ही बातचीत की जाएगी।

आईपीएस आत्महत्या मामला: आठवें दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, अब सरकार नहीं करेगी कोई बातचीत

हरियाणा सरकार द्वारा इस मामले में तैनात किए गए दो कैबिनेट मंत्री भी अब पूरन कुमार परिवार से बातचीत नहीं कर रहे हैं। इस उठापटक के बावजूद मंगलवार को भी परिवार ने वाई पूरन कुमार के शव की शिनाख्त नहीं की, जिसके चलते उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इस मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाने पर मंथन शुरू कर दिया है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X