Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने 50 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट परियोजना का किया शिलान्यास

Updated on Tuesday, October 14, 2025 18:30 PM IST

 

 

चंडीगढ़, हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मंगलवार को जिला हिसार के बरवाला शहर में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना में 4 एमएलडी और 5.50 एमएलडी क्षमता के दो अतिरिक्त सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए जाएंगे, जिससे बरवाला की बढ़ती जनसंख्या और शहरी विस्तार के अनुसार सीवरेज प्रणाली को सुदृढ़ किया जा सकेगा। इस अवसर पर मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि इस परियोजना के तहत शहर के अपशिष्ट जल को वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप शुद्ध किया जाएगा। मल शोधन से निकले अपशिष्ट जल का निपटान 560 एमएम ओडी एचडीपीई राइजिंग मेन पाइपलाइन के माध्यम से किया जाएगा। इस तकनीक से न केवल प्रदूषण पर नियंत्रण होगा, बल्कि भूमिगत जलस्तर की सुरक्षा और स्वच्छता की दिशा में भी बड़ा योगदान मिलेगा।

 

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने 50 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट परियोजना का किया शिलान्यास

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार नागरिक सुविधाओं के विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य सुधार के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इस परियोजना के पूर्ण होने से बरवाला शहरवासियों को सीवरेज व्यवस्था की किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार प्रत्येक शहर और कस्बे में स्वच्छता एवं बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर निवेश कर रही है। बरवाला की यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देने का कार्य करेगी। रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और इसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएं। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X