Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

धनतेरस पर विष्णुकूप श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज चढ़ेंगे पीतल के ताला-चाबी

Updated on Friday, October 17, 2025 17:13 PM IST



कुरुक्षेत्र। धनतेरस का पर्व सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना गया है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, धन देवता कुबेर और आरोग्य देवता भगवान धनवंतरि की पूजा से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बढ़ती है और व्यापार व नौकरी में लाभ मिलता है तथा जीवन मेंसुख-शांति बनी रहती है। धनतेरस पर सन्निहित सरोवर स्थित विष्णु कूप प्राचीन श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में पीतल का ताला-चाबी चढ़ाने की परंपरा है। मान्यता है कि पीतल का ताला-चाबी चढ़ाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक खुशहाली भी आती है। इसी मान्यता के तहत शनिवार को धनतेरस पर विशेष रूप से पीतल का ताला-चाबी श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया जाएगा।

धनतेरस पर विष्णुकूप श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में आज चढ़ेंगे पीतल के ताला-चाबी

लक्ष्मी-नारायण मंदिर में ताला-चाबी चढ़ाने से आती है सुख-समृद्धि और खुशहाली


मंदिर व्यवस्थापक स्वामी हरि नारायण गिरी महाराज का कहना है कि चोल राजवंश के शासन के दौरान धर्मनगरी में बनाए गए लक्ष्मी नारायण मंदिर में धनतेरस के दिन पीतल के ताला-चाबी चढ़ाने की परंपरा है। मान्यता है कि कुबेर को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु ऐसा करते हैं। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालु मन्नत मांगते है कि हमारी किस्मत के ताले खोलो और हम पर धन की वर्षा करो। मंदिर में पीली चीजें चढ़ाने का विशेष महत्व है। इसलिए मंदिर में श्रद्धालु पीला रंग होने के कारण पीतल के ताला-चाबी चढ़ाने आते हैं।
स्वामी हरि नारायण गिरी महाराज का कहना है कि भगवान विष्णु का यह प्राचीन मंदिर हैं। गुरुवार को श्रद्धालु भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण जी को प्रसन्न करने के लिए पीली वस्तु चने की दाल बेसन के लड्डू, केला, हल्दी, बृहस्पति दोष निवारण एवं घर में सुख शांति के लिए भगवान के चरणों में अर्पण करते हैं इस मंदिर परिषद में एक प्राचीन कुआं भी स्थित है जो महाभारत युद्ध के पश्चात धर्मराज रजिस्टर ने कर कुएं खुद आए थे उसमें से एक विष्णु कूप जो कि इस मंदिर परिसर में मौजूद है श्रद्धालु अलग-अलग राज्य से  यहां पर दर्शन पूजा करने आते हैं एवं  अपने घर परिवार में सुख शांति के लिए मनोकामना मांगते हैं। मंदिर धर्म नगरी कुरुक्षेत्र सन्नहित सरोवर के सामने स्थित है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगवान शिव की एक आकर्षक मूर्ति रखी गई है। मंदिर में भगवान गणेश, भगवान गरुड़ और भगवान कुबेर की मूर्तियों की भी पूजा होती है। मंदिर वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसका पूर्व मुख सूर्य की पहली किरण को भगवान के चरणों का स्पर्श कराता है।  

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X