Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा: 13 साल बाद लौट रही खेलों की रौनक, 2 से 8 नवंबर तक होंगे स्टेट गेम्स

Updated on Thursday, October 16, 2025 17:34 PM IST



चंडीगढ़। हरियाणा में खेलों की सबसे बड़ी प्रतियोगिता एक बार फिर लौटने जा रही है। करीब 13 साल बाद राज्य में 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एसोसिएशन ने इन खेलों का आधिकारिक लोगो और मास्कट जारी कर दिया है, जो हरियाणा की परंपरा, ऊर्जा और खेल भावना का संगम पेश करता है।

हरियाणा: 13 साल बाद लौट रही खेलों की रौनक, 2 से 8 नवंबर तक होंगे स्टेट गेम्स


इस बार के स्टेट गेम्स का लोगो बेहद प्रतीकात्मक और अर्थपूर्ण है। इसे ओलंपिक एसोसिएशन ने विशेष रूप से डिजाइन कराया है। लोगो में ‘शंख’ को केंद्र में रखा गया है। शंख न केवल कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान है, बल्कि यह ऊर्जा, शुभता और नई शुरुआत का प्रतीक भी है। लोगो का संदेश स्पष्ट है - हरियाणा में खेलों का शंखनाद फिर से गूंजेगा।

‘महाबली’- हरियाणा की ताकत और गति का प्रतीक
एचओए ने खेलों का मास्कट ‘महाबली’ भी जारी किया है, जिसे चीते के रूप में डिज़ाइन किया गया है। चीता ताकत, गति और आत्मविश्वास का प्रतीक है, जो हरियाणा के खिलाड़ियों की पहचान भी है। ‘महाबली’ को हरियाणा के खेल योद्धा का रूप माना गया है, जो मैदान में हमेशा आगे बढ़ता है, कभी हार नहीं मानता।

2 से 8 नवंबर तक होंगे स्टेट गेम्स
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने बताया कि 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स 2 नवंबर से 8 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान राज्य भर से हजारों खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलों में एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शूटिंग, तैराकी, तीरंदाजी सहित करीब दो दर्जन से अधिक खेल विधाएं शामिल होंगी। एसोसिएशन ने आयोजन स्थलों की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली हैं और कहा कि इन खेलों को राज्य के इतिहास का सबसे भव्य आयोजन बनाया जाएगा।

हरियाणा - भारत की खेल राजधानी
हरियाणा को लंबे समय से भारत की खेल राजधानी कहा जाता है। ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ में राज्य के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश का गौरव बढ़ाता रहा है। स्टेट गेम्स को लेकर खिलाड़ियों और कोचों में जबरदस्त उत्साह है। इन खेलों के माध्यम से राज्य के कोने-कोने से नए टैलेंट को पहचान मिलेगी। एचओए ने बताया कि खेलों के दौरान खिलाड़ी सम्मान समारोह, खेल जागरूकता अभियान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, ताकि आयोजन को जन-उत्सव का रूप दिया जा सके।

कॉट्स
हमने इस लोगो में हरियाणा की आत्मा बसाई है। शंख की ध्वनि सिर्फ खेलों के आरंभ की नहीं, बल्कि एक नई ऊर्जा, नई प्रतिबद्धता और नए जोश की शुरुआत की घोषणा है। कुरुक्षेत्र हमारी पौराणिक धरोहर है, वहीं से हमने प्रेरणा ली है। महाबली हमारे खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करता है। हरियाणा का खिलाड़ी मेहनती, तेज और निर्भीक होता है। चीता उसकी स्पीड और ऊर्जा का प्रतीक है। महाबली इस भावना को सामने लाता है कि हरियाणा का खिलाड़ी हर मुकाबले में सबसे आगे रहेगा।
-कप्तान जसविंद्र सिंह मीनू बेनीवाल, एचओए के अध्यक्ष। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X