Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एक सप्ताह बाद हुआ वाई पूरन कुमार का अंतिम संस्कार

Updated on Wednesday, October 15, 2025 17:43 PM IST

 

 

चंडीगढ़। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का बुधवार को नौवें दिन अंतिम संस्कार हो गया। इससे पहले चंडीगढ़ पीजीआई में मेडिकल बोर्ड ने पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया। वाई पूरन की दोनो बेटियों ने उन्हेंं मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले हरियाणा पुलिस की टुकड़ी की तरफ से उन्हें सलामी दी गई।  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, श्याम सिंह राणा के अलावा हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, विधायक निर्मल सिंह, अशोक अरोड़ा, पूजा मुलाना समेत कई गणमान्यों ने श्रद्धांजलि भेंट की।

एक सप्ताह बाद हुआ वाई पूरन कुमार का अंतिम संस्कार
पीजीआई में मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
बेटियों ने दी मुखाग्नि, कई अधिकारी भी पहुंचे


वाई पूरन कुमार ने सात अक्टूबर की दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित आवास में अपने गनमैन की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से पूरन कुमार के पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ था। बदले हुए घटनाक्रम में वाई पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने बुधवार की सुबह हरियाणा सरकार व चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखकर पोस्टमार्टम के लिए अपनी सहमति दी।
अमनीत की मांग पर बैलिस्टिक विशेषज्ञ की उपस्थिति,मजिस्ट्रेट की देखरेख में तथा संपूर्ण वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम करवाया गया।
इस दौरान चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत यादव तथा एसएसपी कंवरदीप कौर मौजूद रहे। इस बीच संघर्ष समिति ने बुधवार की शाम चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल को ज्ञापन देने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पूरन कुमार का शव सेक्टर-24 स्थित आवास पर लाया गया। यहां से सेक्टर-25 के लिए अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके बाद सेक्टर-25 स्थित श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इसी में बाक्स---
कब क्या हुआ।
7 अक्टूबर: एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में अपनी कोठी पर खुद को गोली मारकर सुसाइड किया।

8 अक्टूबर: वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी. कुमार जापान दौरे से लौटीं। पोस्टमॉर्टम से इनकार करते हुए पुलिस को शिकायत दी।

9 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सेक्टर 11 थाने में हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर समेत 15 अधिकारियों के नाम शामिल करते हुए एफआईआर दर्ज हुई।

10 अक्टूबर: चंडीगढ़ पुलिस ने जांच के लिए आईजी पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय एसआईटी बनाई।

11 अक्टूबर: रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया हटाए।

11 अक्टूबर दो मंत्रियों ने आईएएस अमनीत कुमार से मुलाकात कर पोस्टमॉर्टम के लिए मनाने की कोशिश की, परिवार ने कमेटी बनाई, महापंचायत बुलाई।

12 अक्टूबर: चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में बदलाव करके कठोर धाराएं लगाई। महापंचायत ने हरियाणा सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

13 अक्टूबर: केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मीटिंग की। आधी रात को डीजीपी शत्रुजीत कपूर को अवकाश पर भेजा गया।

14 अक्टूबर: आईपीएस ओपी सिंह को हरियाणा में डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
15 अक्टूबर: वाई पूरन कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X