Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सुरक्षित दीवाली मनाएं हरियाणा वासी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अहम एडवाइजरी

Updated on Thursday, October 16, 2025 17:24 PM IST

 
 
 
चंडीगढ़। दीपावली के त्योहार से पहले हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज, हरियाणा, पंचकूला की ओर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि दीवाली जैसे जीवंत और रोशनी के पर्व को सुरक्षित माहौल में मनाना सभी की जिम्मेदारी है।

सुरक्षित दीवाली मनाएं हरियाणा वासी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अहम एडवाइजरी


एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है कि पटाखे जलाते समय लापरवाही और असावधानी गंभीर हादसों का कारण बन सकती है, इसलिए नागरिकों को जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से अच्छी गुणवत्ता वाले, अधिमानत: ग्रीन क्रैकर्स ही खरीदें।
खरीदारी से पहले उनके पैकेजिंग पर सुरक्षा सर्टिफिकेट अवश्य जांचें और पटाखे फोडऩे से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। खुले और सुरक्षित स्थानों पर पटाखे जलाने, पानी या फायर एक्सटिंग्विशर पास रखने, और ढीले या सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करने की सलाह दी गई है। साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों को पटाखों से दूर रखने पर भी जोर दिया गया है।
 
दीपावली पर इन बातों का रखें खास ख्याल
 
-पटाखे खुले स्थानों पर ही फोड़ें, इमारतों के पास नहीं।
-बालों को बांध लें, ताकि आग लगने का खतरा न रहे।
-सभी से कहा है कि शोर प्रदूषण के नियमों का पालन करें।
-बच्चों को वयस्कों की देखरेख में ही पटाखे चलाने दें।
-कचरा या इस्तेमाल किए पटाखों का जिम्मेदारी से निस्तारण करें।
चोट लगने पर ये फस्र्ट एड करें
अगर पटाखे से चोट लग जाए तो घबराने के बजाय तुरंत प्राथमिक उपचार करें -
जलने पर: ठंडे पानी से धोएं और एंटीबायोटिक ऑइंटमेंट लगाएं।
कटने पर: दबाव डालें, एंटीसेप्टिक से साफ करें।
आंख में चोट: तुरंत पानी से धोकर डॉक्टर से सलाह लें।
सुनने में दिक्कत: चिकित्सकीय जांच कराएं।
गंभीर स्थिति में क्वालीफाई मेडिकल प्रैक्टिशनर या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें या 112 पर कॉल करें।
‘सेफ दीवाली’ का संदेश
एडवाइजरी में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन दिशा-निर्देशों को प्रभावी रूप से प्रसारित करें ताकि प्रदेश में सुरक्षित और आनंदमयी दीपावली मनाई जा सके। हालांकि पत्र के अंत में गलती से ‘होली’ शब्द का उल्लेख है, पर उद्देश्य साफ है - त्योहार चाहे कोई भी हो, सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X