Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मजबूत हौंसले के साथ आगे बढ़ें, तभी मिलेगी कामयाबी: ओपी सिंह

Updated on Wednesday, October 15, 2025 17:38 PM IST


चंडीगढ़।
 हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा है कि विभाग के काम में चुनौतियां बहुत हैं लेकिन अपने हौंसलों को अगर चुनौतियों से बड़ा रखा जाए तो कामयाबी निश्चित रूप से मिलेगी। कार्यभार संभालने के बाद ओपी सिंह ने विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को वायरलैस से संबोधित किया। मंगलवार को कार्यभार संभालने के बाद ओपी सिंह की प्रेस वार्ता रखी गई थी जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। ओपी सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली में जवानों का योगदान अहम है जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की रक्षा करते हैं।

मजबूत हौंसले के साथ आगे बढ़ें, तभी मिलेगी कामयाबी: ओपी सिंह
पुलिस महानिदेशक ने कार्यभार संभालते ही की वायरलैस बैठक
ठगों व बदमाशों के विरुद्ध चलाया विशेष अभियान


उन्होंने कहा कि आमजन व सरकार को पुलिस से बड़ी उम्मीदें हैं। इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए एक टीम भावना के साथ जी-तोड़ मेहनत करेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्य क्षेत्र में ठगों तथा बदमाशों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग उनका परिवार है और हरियाणा जहां उनकी कर्मभूमि है वहीं उनके बच्चों की जन्म भूमि है। पुलिस महानिदेशक ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं। धैर्य और अनुशासन का पालन अनिवार्य है। डीजीपी ने कहा कि इस पद पर रहते हुए उनका प्रयास होगा कि वह जवानों तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के हित में कोई बड़ा निर्णय ले सकें। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X