Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अनुशासनहीनता पर कांग्रेस अध्यक्ष की कार्रवाई

Updated on Thursday, October 16, 2025 18:02 PM IST

 
 
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की है। चरखी दादरी से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी डॉ.मनीषा सांगवान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दादरी में 13 अक्टूबर को हुए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम के दौरान मचे भारी हंगामे के बाद जारी किया गया है, जिसमें पार्टी की छवि को गंभीर क्षति पहुंची।
अनुशासनहीनता पर कांग्रेस अध्यक्ष की कार्रवाई
मनीषा सांगवान को कारण बताओ नोटिस, 10 दिन में जवाब देने के आदेश
कार्यक्रम में हंगामे के बाद राव नरेंद्र ने की कार्रवाई

राव नरेंद्र के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली कार्रवाई है। दादरी में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र और एआईसीसी सचिव जितेंद्र बघेल मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मनीषा सांगवान के समर्थकों ने नारों और नोकझोंक से माहौल बिगाड़ दिया। पूरा कार्यक्रम अव्यवस्थित हो गया और कांग्रेस की एकजुटता की तस्वीर बिखर गई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के असिस्टेंट ऑफिस सेक्रेटरी नीरज कुमार द्वारा हस्ताक्षरित बुधवार की रात जारी नोटिस में पार्टी ने साफ लिखा है कि दादरी कार्यक्रम के दौरान आपके समर्थकों ने अनुशासनहीनता की हद पार कर दी, जिससे पार्टी की साख पर बट्टा लगा। यह भी कहा गया है कि पूरे कार्यक्रम का संदेश और प्रभाव जमीनी स्तर पर खत्म हो गया। मनीषा सांगवान से दस दिन के भीतर जवाब मांगा गया है कि आखिर उनके समर्थकों का ऐसा आचरण क्यों हुआ और इसके लिए जिम्मेदारी कौन लेगा। मनीषा सांगवान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी मानी जाती हैं और कांग्रेस के भीतर उनका चेहरा हुड्डा गुट से जुड़ा रहा है। ऐसे में यह नोटिस सीधे तौर पर राव नरेंद्र की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। राव नरेंद्र ने अध्यक्ष पद संभालते ही साफ कहा था कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि होगा और जो भी सीमा लांघेगा, उसे जवाब देना होगा। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X