Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महेंद्रगढ़ व नारनौल को विश्व पर्यटन के नक्शे पर लाने की तैयारी

Updated on Tuesday, October 14, 2025 18:03 PM IST

चंडीगढ, हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने एक राज्य-एक वैश्विक गंतव्य संकल्प में महेंद्रगढ़ की ढोसी की पहाड़ी व नारनौल को दुनिया के मानचित्र पर लाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर की नगरी महेंद्रगढ-नारनौल को विकसित करे तो देश ही नहीं, विदेशी पर्यटक एक शानदार पर्यटक स्थल को अनुभव कर पाएंगे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक एवं अरावली पहाडिय़ों में इस पर्यटक स्थल के विकसित होने से दक्षिण हरियाणा में रोमांच, धरोहर, प्राकृतिक चिकित्सा एवं खेल आधारित गतिविधियों का समागम केंद्र तैयार होगा।

महेंद्रगढ़ व नारनौल को विश्व पर्यटन के नक्शे पर लाने की तैयारी
एक राज्य-एक वैश्विक गंतव्य को पर्यटन मंत्री ने राष्ट्रीय बैठक में रखा प्रस्ताव
हरियाणा को सांस्कृतिक केंद्र बनाने की कवायद तेज

मंगलवार को हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा उदयपुर (राजस्थान) में पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य पर्यटन मंत्रियों की बैठक में संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में देशभर के पर्यटन मंत्रियों की बैठक में 50 शीर्ष पर्यटक स्थल विकसित किए जाने पर राज्यों के प्रस्तावों पर मंथन हुआ। हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि एक राज्य-एक वैश्विक गंतव्य स्थल के तहत प्रदेश में महेंद्रगढ में ढोसी की पहाड़ी और विरासत नगरी नारनौल को वैश्विक पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने की पैरवी की। डॉ.शर्मा ने कहा कि ढोसी की पहाड़ी और नारनौल की बावड़ी, मकबरों पर महलों की धरोहर को दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जाना समय की मांग है।
पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल बनाने के लिए ढोसी की पहाडी और नारनौल की ऐतिहासिक हवेली, किले, कुंए, बावबडी, छतरी, द्वार, मंदिर, गुंबद और स्मारकों को एकीकृत विरासत विकास योजना के तहत संरक्षण एवं पर्यटन के नजरिए से विकसित किया जा सकता है। ढोसी की पहाडी को रोमांचक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थल बनाते हुए ट्रैकिंग व लंबी पैदल चढाई, रोपवे प्रोजेक्ट, पर्यावरण अनुकूल शिविर, स्काईडाइविंग, सांग व अन्य संगीतमय प्रस्तुतियों के अतिरिक्त शिल्प बाजार व कारीगरों के प्रदर्शन को बेहतरीन तरीके से पेश किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने फरीदाबाद को व्यवसायिक पर्यटन के केंद्र के तौर पर विकसित करने का भी प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली, नोयडा, गाजियाबाद में फरीदाबाद जैसी अरावली पहाडियों की सुंदरता और प्राकृतिक संरचना के बीच बैठकें, सम्मेलन और प्रदर्शनियों के अवसरों को बढाने की जरूरत है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने राष्ट्रीय बैठक के दौरान उपस्थित पर्यटन मंत्रियों को कुरूक्षेत्र में 15 नवंबर से प्रारंभ हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने व फरवरी माह में फरीदाबाद में 39वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शामिल होने का न्यौता भी दिया। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X