Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा: ओपी सिंह ने पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

Updated on Tuesday, October 14, 2025 17:57 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ओ पी. सिंह, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (बैच 1992), ने आज दोपहर पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में हरियाणा पुलिस के पुलिस महानिदेशक (एचओपीएफ) (Head of Police Force) पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। पुलिस मुख्यालय पहुंचने के उपरांत श्री ओ. पी. सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा राज्य में पुलिसिंग की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की।

हरियाणा: ओपी सिंह ने पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

ओपी सिंह वर्तमान में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन (एचपीएचसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में निगम ने हाल के वर्षों में राज्यभर में पुलिस आवासीय और प्रशासनिक भवनों के निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। पुलिस बल के कल्याण, कार्यकुशलता और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए उन्होंने कई अभिनव योजनाएं लागू की हैं। इसके अतिरिक्त, सिंह के पास फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल), मधुबन के निदेशक तथा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के प्रमुख का भी चार्ज हैं। उनके निर्देशन में फॉरेंसिक विज्ञान, नारकोटिक्स नियंत्रण और पुलिस आवास निर्माण जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में समन्वित सुधार के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

1992 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह ने अपने अब तक के कार्यकाल में पुलिस प्रशासन, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध जांच, और संस्थागत सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया है। उनकी बहुआयामी सेवाओं और राजनीतिक दृष्टिकोण ने हरियाणा पुलिस को कई राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां दिलाई हैं। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X