Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राज्यपाल असीम कुमार घोष ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Updated on Wednesday, October 15, 2025 17:08 PM IST

 
 
चंडीगढ़, हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार को राजभवन में भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और इस अवसर पर सीएसआईआर-सीएसआईओ, चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत भी की। देश के मिसाइल कार्यक्रम का नेतृत्व करके एक सशक्त भारत के निर्माण में डॉ. कलाम के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए, माननीय राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि राष्ट्र उन्हें सदैव सम्मान और कृतज्ञता की गहरी भावना के साथ याद रखेगा।

राज्यपाल असीम कुमार घोष ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रो. घोष ने कहा कि डीआरडीओ और इसरो के एक अग्रणी वैज्ञानिक के रूप में, डॉ. कलाम ने भारत के स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएलवी-III) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1998 में पोखरण-II परमाणु परीक्षणों के सफल संचालन में अग्रणी भूमिका निभाई। माननीय राज्यपाल ने यह भी कहा कि भारत के राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने अपनी विनम्रता, सादगी, सत्यनिष्ठा और एक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन से पूरे देश को प्रेरित किया। वे शिक्षा, नवाचार और मूल्यों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में राज्यपाल के सचिव श्री डी.के. बेहरा, राज्यपाल के एडीसी श्री शुभम सिंह, राज्यपाल के ओएसडी डॉ. सतीश कुमार; सीएसआईआर-सीएसआईओ के वैज्ञानिक डॉ. विजय मीणा, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार जस्सल और डॉ. अमोल पी. भोंडेकर तथा राजभवन के अन्य अधिकारी शामिल थे।
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X