चण्डीगढ़ - 14 जुलाई, 2025 – निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से चण्डीगढ़ के सैक्टर-30 ए में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में इंगलिश मीडियम सन्त समागम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर महात्माओं विशेष तौर पर नौजवानों ने इंगलिश भाषा का सहारा लेते हुए गीत, कविता, विचार के माध्यम से निरंकारी मिशन के सिद्धान्तों तथा मानवता के उत्थान की चर्चा की। उन्होंने अपने संदेश में यह प्रदर्शित किया कि इस शाश्वत सत्ता के दर्शनों के बिना मानव जीवन व्यर्थ है।