Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

मोहाली के बठलाना स्कूल में बच्चों ने लिया पौधों की रक्षा का संकल्प

Updated on Tuesday, July 15, 2025 18:57 PM IST

मोहाली। वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण से हटकर सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन ने नई पहल करते हुए सरकारी मिडल स्मार्ट स्कूल बठलाना में बच्चों को पौधों को पेड़ बनाने के लिए संकल्प लिया और स्कूल में सेल्फी विद ट्री अभियान शुरू किया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला यूथ क्लब तालमेल कमेटी के अध्यक्ष हरदीप सिंह बठलाना ने कहा कि अब पौधे लगाने से ज्यादा उसकी संभाल करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रयोग फाउंडेशन के सहयोग से यहां एक दर्जन से अधिक फलदार पौधे लगाए गए हैं। जिसमें जामुन, आम, अमरूद, अनार आदि शामिल हैं।

प्रयोग फाउंडेशन ने शुरू किया सेल्फी विद ट्री अभियान
छह माह बाद पेड़ों के आगे लगेंगी बच्चों के नाम की तख्तियां



कार्यक्रम के दौरान पहुंची समाज सेवी पूजा जयसवाल ने कहा कि स्कूली बच्चे दो-दो का ग्रुप बनाकर एक-एक पौधे को गोद लेंगे। छह माह तक पौधे की देखभाल करके हर माह बच्चे पौधे के साथ सेल्फी लेकर प्रयोग फाउंडेशन को भेजेंगे। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पौधों की निरीक्षण करने के बाद बेहतर देखभाल करने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए पेड़ के आगे उनके नाम की तख्ती लगाई जाएगी। ताकि भविष्य में यहां आने वाले बच्चे इससे प्रेरित हो सकें।

प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि स्कूल में सातवीं तथा आठवीं कक्षा के बच्चों को पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर समाज सेवी पवन कुमार, बठलाना गांव के सरपंच हरपाल सिंह, पूर्व सरपंच वजीर सिंह, ज्ञानी निर्मल सिंह, बलजीत सिंह, मोहन सिंह ठेकेदार, जरनैल सिंह, सुरमुख सिंह, नागर सिंह, मनप्रीत सिंह के अलावा प्रयोग फाउंडेशन जिला मोहाली के प्रतिनिधि दविंद्र सिंह, गुरशरण सिंह,
मिडल स्कूल अध्यापिका जसविंदर कौर, आभा मेहता, ममता, प्राईमरी स्कूल अध्यापिका पूजा, हरप्रीत कौर भी मौजूद थी।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X