पंजाब राज भवन द्वारा कल शाम सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को समर्पित एक आध्यात्मिक और भावपूर्ण शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। यह पावन समारोह गुरु नानक देव ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जहाँ संगत और गणमान्य अतिथि बड़ी श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता के भाव से जुड़े। इस पावन शबद कीर्तन का गायन पद्मश्री भाई हरजिंदर सिंह जी श्रीनगर वाले द्वारा की गई, जो गुरबानी कीर्तन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित रागी हैं। उनका भावनाओं से परिपूर्ण और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत कीर्तन गायन न केवल गुरुजी की शिक्षाओं को जीवंत कर गईं, बल्कि समाज के प्रति