चंडीगढ़। प्रतिबंधित गाने लाइव शो में गाने के मामले में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीयू कैंपस में मासूम शर्मा का शो था। शो से पहले मासूम शर्मा ने कहा था कि वह शो में बैन या आपत्तिजनक गाने नहीं गाएंगे। इसके बावजूद भी उन्होंने बैन गाने गाए। यह कार्यक्रम 28 मार्च को पीयू कैंपस में आयोजित किया गया था जहां मासूम शर्मा लाइव परफॉर्म कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे गाने गाए जो बैन थे। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।
चंडीगढ़: सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
चंडीगढ़: सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
28 मार्च को पीयू कैंपस में था मासूम शर्मा का लाइव शो
पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम से पहले आयोजकों और गायक को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी विवादित या प्रतिबंधित गाना नहीं बजाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। जल्द ही गायक को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।