Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में अब देख सकेंगे कनाडा का नियाग्रा फाल्स

Updated on Thursday, August 14, 2025 17:34 PM IST

चंडीगढ़। ट्राईसिटी वासियों हो जाइए तैयार-ट्राईसिटी में शुरू हो रहा है, पहला और विशाल नियाग्रा फाल्स जलपरी कार्निवाल। यहाँ लोगों को कनाडा के नियाग्रा फाल्स का यहीं पर दीदार करने का अवसर मिलेगा। साथ ही किंवदंतियों में जीवित जलपरियों को भी पानी मे अठखेलियाँ करते देखने का मौका मिलेगा। यह देखने को मिलेगा सेक्टर 34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में से शुरू हुए "नियाग्रा फाल्स जलपरी कार्निवाल" में, जिसके शुभारंभ की घोषणा जिंदल इवेंट्स के संचालक बिपन जिंदल ने की। जिंदल इवेंट्स के संचालक बिपन जिंदल और आयोजक सुरेश कपिला,अयोध्या प्रकाश और लवली ने बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए हर बार कुछ नया दिया जाने का प्रयास रहता है। इससे पहले सिंगापुर एयरलाइन्स, उड़नतश्तरी और स्नो वर्ल्ड जैसे कांसेप्ट दे, यहां उनका मनोरंजन और उनको रोमांचित किया गया। वहीं अब उनके लिए कनाडा का नियाग्रा फाल्स को देखने का मौका यहीं मिलेगा।

चंडीगढ़ में अब देख सकेंगे कनाडा का नियाग्रा फाल्स 
मछली की तरह पानी में अठखेलियां करती दिखेगी जलपरियां

सुरेश कपिला ने आगे बताया कि कार्निवाल का आउटलुक ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। हट से एक छोटे से टनल से गुज़र कर कार्निवाल में प्रवेश करते ही उन्हें सामने 140 फ़ीट की ऊंचाई से लगातार गिर रहा पानी उन्हें नियाग्रा फाल्स का एहसास करवाएगा। जिसके सामने खड़े हो लोग सेल्फी लेने से अपने आपको रोक नही पाएंगे। यहां से आगे बढ़ते हुए लोग डोम में पहुंचेंगे। यहाँ पर वो एक अन्य 60 फ़ीट की पत्थर के लुक वाली टनल से गुजरते हुए इसके आगे 150 फ़ीट लम्बी ऐक्रेलिक टनल में प्रवेश करेंगे। इस ऐक्रेलिक टनल को अंदर और बाहर से आर्टिफिशियल फूलों से बेहद ही आकर्षक रूप से सजाया गया है। सुरेश कपिला ने बताया कि ऐक्रेलिक टनल से आगे लोगों को धरती के स्वर्ग कश्मीर वैली में होने का अहसास होगा। यहाँ बर्फ से ढंकी कश्मीरी हट्स, फूलों की क्यारियां और फाल्स आनंदित करेंगे।

बिपन जिंदल ने बताया कि इसके आगे लोगों को 12×20 के एक ट्रांसपेरेंट बॉक्स में जलपरियां अठखेलियाँ करती मिलेंगी। उन्होंने बताया कि सारी एक्टिविटी तीन स्टेप में होती है। पहले स्टेप में अंडर बॉटर के लिए खुद की तैयार करना, दूसरे स्टेप में पानी में कूदकर स्ट्रेचिंग व स्वीमिंग करना च तीसरे में एक्टिविटी करना और पब्लिक से कनेक्ट होना। पानी में छलांग लगाते हैं तो मैजिक थीम की तरह होता है। उसके बाद शुरू होता है फेस व बॉडी का एक्सप्रेशन देना। उन्होंने बताया कि शो देखने हर उम्र के लोग आते हैं इसलिए उम्र के हिसाब से हम एक्सप्रेशन देते हैं। बच्चों को देखकर हम डांसिंग मूड चना देते हैं तो कपल्स के लिए रोमांटिक, बुजुर्गों को देखकर रिलेक्सेशन मूड की एक्टिविटी रहती है। जब सामने भीड़ हो तो मछलियों की तरह पानी में उछलकूद करने लगते हैं। हम फिश की एक्टिविटी फॉलो करती हैं। यह बरीथिंग का गेम है और इसमें वर्ल्ड का म्यूजिक विभित्र एक्सप्रेशन में काम करता है। सुरेश कपिला ने कहा कि कार्निवाल में आपको एक शानदार शाम बिताने का मौका मिलेगा। इस जगह पर आप न केवल दोस्तों के साथ बल्कि फैमिली के साथ भी आकर यादगार पल बिता सकते हैं। रंगों और मौज मस्ती से भरपूर कार्निवल मनोरंजन की सवारी से भरा हुआ है, यहां मस्ती करने के बाद ये दिन आपका यकीनन खुशियों से भर जाएगा। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X