Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

नगर निगम ने शहर में स्वच्छ और ग्रीन पार्क जागरूकता ड्राइव का किया शुभारंभ

Updated on Wednesday, August 06, 2025 15:50 PM IST

 

चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत द्वितीय स्थान हासिल से प्रेरित हो चंडीगढ़ नगर निगम शहर भर में स्वच्छ और ग्रीन पार्क जागरूकता ड्राइव चलाने जा रहा है। 10 दिवसीय इस अभियान में समाजसेवी संस्थाएं डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन सहयोग दे रही है। जिसका शुभारंभ सोमवार 4 अगस्त से सेक्टर 42 की नई लेक से हुआ। चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी, संयुक्त आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने फ्लैग ऑफ कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के पदाधिकारी, ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला एवं उनकी टीम और आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने इस अभियान में बच्चो के शामिल होने पर खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह भावी पीढ़ी ही है, जो इस तरह के अभियान को सफल बनाने में सहयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा अभी चंडीगढ़ को स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। हम सब मिल कर आगे आएंगे तो निश्चय ही शहर को पहला स्थान हासिल हो जाएगा। वहीं उन्होंने इस मौके अपने 10×10=100 के मूलमंत्र को भी सब के साथ सांझा किया। उन्होंने समझाया कि अगर हम 10 मिनिट निकालकर अपने आसपास साफ सफाई का ख्याल करें और उसके बाद 10 लोगों से साफ सफाई के बारे में बातचीत करें और अपने आसपास के 100 मीटर के दायरे में उन्हें इसके प्रति जागरूक करें, तो शहर निश्चित रूप से साफ सुथरा हो जाएगा।
सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि चंडीगढ़ नगर निगम ने शहरभर में स्वच्छ और ग्रीन पार्क जागरूकता ड्राइव शुरू की है। जिसकी शुरुआत उनके ही वार्ड से हुई है। बच्चों में साफ सफाई के प्रति एक ललक देख कर अच्छा लगा। हम सब को चाहिए कि हम सब मिलजुल कर आगे आएं और इस मुहिम को आगे लेकर जाएं। जिससे हमारा शहर अगले साल के स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान हासिल करे।


ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि उन्हें खुशी है कि नगर निगम द्वारा शुरू की गई इस मुहिम का उनकी फाउंडेशन हिस्सा है। भविष्य में शहर की बेहतरी के लिए चलाए जाने वाले अभियान का हिस्सा बनने पर उन्हें गर्व होगा। स्वच्छ युवा दूत- ए ब्रिगेड फ़ॉर क्लीनलीनेस स्लोगन के अंतर्गत और स्टूडेंट पार्टिसिपेशन के माध्यम से लोगों में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने और वीहेवीयरल चेंज के प्रति प्रोत्साहित करना इस ड्राइव का मुख्य उद्देश्य है। इस 10 दिवसीय अभियान के ओवरआल इंचार्ज जॉइंट कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन-1 हिमांशु गुप्ता नियुक्त किए गए है। उनके गाइडेंस में नगर निगम के एमओएच, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट,परचेस और पीआर विभाग की जिम्मेदारी इस आयोजन को सफल बनाने की सुनिश्चित की गई है।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X