Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

नगर पार्षदों व अधिकारियों को तलाश रहे जीरकपुर के लोग, सुनने वाला कोई नही

Updated on Monday, July 21, 2025 20:35 PM IST

 

जीरकपुर। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष व डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एन के शर्मा ने जीरकपुर नगर परिषद प्रशासन पर लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आज यहां की जनता चुने हुए नगर पार्षदों व परिषद के अधिकारियों को तलाश रही है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।

एनके शर्मा शिवालिक विहार निवासियों के बुलावे पर यहां पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनी। पूर्व विधायक को लोगों ने बताया कि यहां जगह-जगह सड़कों को उखाड़ दिया गया है,सीवरेज के गटर ओवरफ्लो हो रहे हैं, खुले मेनहोल हादसों को न्यौता दे रहे हैं, पिछले कई महीनो से सफाई कर्मचारी यहां नहीं आए हैं, और बिजली की नंगी तारें हादसों को न्योता दे रही हैं। यहां पर पेयजल आपूर्ति की भी हालत दयनीय बनी हुई है।

पूर्व विधायक ने शिवालिक विहार में सुनी लोगों की समस्याएं

जीरकपुर वासियों को विकास के नाम पर गुमराह कर रही सरकार



शिवालिक विहार निवासियों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने पर भी न तो यहां कभी पार्षद आते हैं और न ही नगर परिषद के अधिकारी सुनवाई करते हैं। एनके शर्मा ने कहा कि मौजूदा विधायक के पास इतना समय नहीं है कि वह नगर परिषद में मीटिंग करवा सकें। जीरकपुर नगर परिषद में पिछले 11 महीनों से एक भी बैठक नहीं हुई है। जिस कारण शहर वासियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि एक तरफ जीरकपुर को नगर निगम का दर्जा दिए जाने के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं और यहां डिजिटल सर्वे जैसे दावे किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। जीरकपुर की जनता आज बुनियादी सुविधाओं को भी तरस रही है।

एनके शर्मा ने लोगों को मौजूदा सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि जीरकपुर नगर परिषद में जब तक शिरोमणि अकाली दल के पार्षदों का राज रहा तब तक यहां आए दिन विकास की नई योजनाओं को लागू किया गया। जनता की अनदेखी करने वालों को बहुत जल्दी जनता जवाब देगी। इन अवसर एच एस गोरिया, अमरजीत सिंह, धीरेंद्र पांडेय, जितेंद्र मेहरा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X