Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर पंजाब राज भवन में हुआ शबद कीर्तन का आयोजन

Updated on Wednesday, July 23, 2025 18:22 PM IST

 

चंडीगढ़, 23 जुलाईः पंजाब राज भवन द्वारा कल शाम सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को समर्पित एक आध्यात्मिक और भावपूर्ण शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। यह पावन समारोह गुरु नानक देव ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जहाँ संगत और गणमान्य अतिथि बड़ी श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता के भाव से जुड़े। इस पावन शबद कीर्तन का गायन पद्मश्री भाई हरजिंदर सिंह जी श्रीनगर वाले द्वारा की गई, जो गुरबानी कीर्तन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित रागी हैं। उनका भावनाओं से परिपूर्ण और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत कीर्तन गायन न केवल गुरुजी की शिक्षाओं को जीवंत कर गईं, बल्कि समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा और बलिदान की भावना को भी गहराई से अनुभव करवाने वाली रहीं, जो श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के जीवन का सार है। उनके प्रत्येक सुर में बलिदान का साहस, शहादत की महिमा, सत्यमार्ग की ज्योति और वे नैतिक मूल्य झलकते रहे, जिनके लिए गुरु साहिब ने अपना जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने उपस्थित संगत से अपने भावों को साझा करते हुए कहा कि मैं स्वयं को सबसे सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे इस पावन अवसर पर एक सेवक के रुप में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि इस पुण्य कार्य में एक सेवक के रुप में सेवा करने का मिला अवसर - राज्यपाल पंजाब

इस अवसर पर पद्मश्री भाई हरजिंदर सिंह जी श्रीनगर वाले ने भावपूर्ण शबद कीर्तन गायन किया

सिख दर्शन की विनम्रता और सर्वसमावेशी भावना को दर्शाते हुए, श्री गुलाब चंद कटारिया ने अपनी पत्नी श्रीमती अनिता कटारिया तथा अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ अत्यंत श्रद्धा और एकाग्रता से शबद कीर्तन श्रवण किया। इस आध्यात्मिक वातावरण और अवसर की ऐतिहासिक महत्ता से भाव-विभोर होकर उन्होंने कहा कि मैं स्वयं को परम सौभाग्यशाली मानता हूँ जिसे ईश्वर ने इस पवित्र दिन को एक सेवक के रुप में सेवा करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए ‘सरबत दा भला’ की महान परंपरा में एक आध्यात्मिक संतोष का क्षण है।

इस अवसर पर पूरा राज भवन परिसर एक पवित्र स्थल में परिवर्तित हो गया, जहाँ वाहेगुरु सिमरन और गुरबानी पाठ की दिव्य ध्वनियाँ गूंजती रहीं। राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने न केवल संगत के साथ बैठकर विनम्र भाव से कीर्तन का श्रवण किया, बल्कि लंगर सेवा में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। यह उनके द्वारा सिख धर्म की समतावादी भावना का सम्मान था, जो सिखाता है कि वाहेगुरु की नजर में सभी एक समान हैं।

 

उनका यह विनम्र और एकता का भाव दर्शाने वाला कदम इस बात को दोहराता है कि गुरु की उपस्थिति में कोई ऊँच-नीच का भाव नहीं होता, केवल भक्ति और समर्पण होता है। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल ने ‘‘स्पिरिचुअल जर्नी ऑफ गुरु तेग़ बहादुर साहिब‘‘ नामक एक चित्रात्मक पुस्तक का विमोचन भी किया, जिसे हरप्रीत संधू, राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब द्वारा लिखा गया है। यह पुस्तक गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत वर्ष को समर्पित है। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर पद्मश्री भाई हरजिंदर सिंह जी श्रीनगर वाले और उनके जत्थे के सदस्यों, जिन्होंने भावपूर्ण शबद कीर्तन प्रस्तुत किया, को सम्मानित किया। साथ ही, श्री एस.एस. बेहल (अध्यक्ष) और गुरुद्वारा पातशाही दसवीं, सेक्टर 8, चंडीगढ़ के ग्रंथी सिंहों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब और पालकी साहिब की सेवा निभाई।

इस अवसर पर पंजाब सरकार की कई प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें केबिनेट मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, श्री संजीव अरोड़ा, और डॉ. रवजोत सिंह; मेयर चंडीगढ़ श्रीमती हरप्रीत कौर बबला; पंजाब के मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा; यू.टी. चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री राजीव वर्मा; राज्यपाल पंजाब के प्रमुख सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह; गृह सचिव चंडीगढ़ श्री मंदीप सिंह बराड़; नगर निगम चंडीगढ़ के आयुक्त श्री अमित कुमार;यूटीसीए अध्यक्ष श्री संजय टंडन और इसके अतिरिक्त पंजाब और यूटी चंडीगढ़ के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण तथा राज भवन के कर्मचारियों के परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X