Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

रेडक्रास की जनसेवा गतिविधियों के साथ आमजन को जोड़ें प्रवक्ता : अनिल जोशी

Updated on Monday, July 21, 2025 20:34 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा रेडक्रास सोसायटी के राज्य संयुक्त सचिव ने अनिल कुमार जोशी ने कहा कि प्रवक्ता प्राथमिक चिकित्सा सहायता रेडक्रास की जनसेवा सामाजिक गतिविधियों के साथ आमजन को जोड़ें। प्रवक्ता युवाओं को नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, टीबी, एड्स, स्वैच्छिक रक्तदान, आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करें। इसके साथ ही समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों के बारे में अधिक जागरूकता फैलाएं, ताकि एक अच्छे व सभ्य समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

वे श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के लक्ष्मी भवन धर्मशाला में उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी एवं राज्य महासचिव महेश जोशी के निर्देशन में आयोजित प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या के प्रवक्ताओं के तीन दिवसीय मूल्यांकन शिविर के समापन अवसर पर बोल रहे थे। शिविर में पहुंचने पर मुख्यातिथि अनिल जोशी का शिविर निदेशक संजीव धीमान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मूल्यांकन शिविर के माध्यम से 54 प्रवक्ताओं को प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या के क्षेत्र में मूल्याकंन किया जाना है, ताकि उनके द्वारा प्रदान किया जाने वाले प्रशिक्षण के माध्यम से आमजन को निपुण किया जा सके। उन्होनें बताया कि राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान और सभी जिला प्रशिक्षण अधिकारियों तथा प्रवक्ताओं को बहुत ही अच्छे तरीके से अपडेट रखते है।

शिविर निदेशक संजीव धीमान ने मुख्य अतिथि के बारे में अवगत करवाते हुये बताया कि संयुक्त सचिव अनिल जोशी पिछले 33 वर्षो से रैडक्रास में अपनी निर्बाध सेवाऐं प्रदान कर रहे है और स्वयं भी 65 से अधिक बार रक्तदान कर चुके है और कई जिलों में बतौर सचिव रैडक्रास में अपनी सेवाऐं दे चुके है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर रशमी मल्होत्रा, अंजू शर्मा, रवि दत्त, ग्रह परिचर्या फैकल्टी अलका शर्मा, प्रचार अधिकारी विजय कुमार, राज्य प्रशिक्षण पर्यवेक्षक रमेश चौधरी, संयुक्त शिविर निदेशक अनिल धीमान, सहायक चंद्र मोहन, संजीव शर्मा, रंजीत कुमार, कुसुम लता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X