Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ की ओर से भगवान परशुराम भवन सेक्टर 37 में रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated on Thursday, July 24, 2025 21:03 PM IST

चंडीगढ़। अमर क्रांतिवीर पंडित चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ द्वारा भगवान परशुराम भवन सेक्टर 37 सी चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें लगभग 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया।

रक्तदान शिविर का प्रारम्भ भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रक्तदानियों के पास स्वयं जा जाकर प्रोत्साहित किया। श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ ने सभी रक्तदानियों को स्मृति चिन्ह, पौधे और विशेष औषधीय प्रसाधन की किट जो टॉर्क कंपनी के बिजनेस मैनेजर मनीष शर्मा के सौजन्य से प्राप्त हुए देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाइट उपचार नेचर न्यूट्रीशन हीलिंग की डाइट कंसल्टेंट डॉक्टर कमलजीत कौर ने आहार विहार पर लोगों को जागरूक किया और खान पान के बारे में निःशुल्क परामर्श दिया। जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन के पर्यावरण सेवक प्रभु नाथ शाही ने पर्यावरण एवं वातावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़ पौधों के महत्व को समझाया और निशुल्क औषधीय तथा फलदार पौधे भी वितरित किए। रक्तदान शिविर के आयोजक श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के प्रधान यशपाल तिवारी ने बताया कि हर वर्ष 23 जुलाई को अमर क्रांतिवीर पंडित चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है। इस प्रकार इस बार 22 वाँ रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सभा के उप प्रधान प्रदीप शर्मा, महासचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मवीर नारद और प्रमुख सलाहकार लेखराज शर्मा, रवि कांत शर्मा, और राजेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X