आयकर विभाग, चंडीगढ़ द्वारा करदाता हब का भव्य उद्घाटन आज चंडीगढ़ न्यायिक अकादमी, सेक्टर-43 के कन्वेंशन हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और चार बार के ओलंपियन श्री मनप्रीत सिंह, श्रीमती ज्योति कुमारी, प्रधान आयकर महानिदेशक (प्रशासन और टीपीएस), नई दिल्ली और श्रीमती आम्रपाली दास, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, चंडीगढ़ उपस्थित रहीं। समारोह में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चंडीगढ़ न्यायिक अकादमी के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। करदाता हब 2 से 4 जुलाई 2025 तक आम जनता के लिए कन्वेंशन हॉल, चंडीगढ़