Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

निर्यात व रोजगार सृजन में एमएसएमई की भूमिका अहम:जैन

Updated on Saturday, July 12, 2025 19:43 PM IST

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा चैप्टर की तरफ से केनरा बैंक के सहयोग से आज पीएचडी हाउस में एमएसएमई क्लस्टर मीट का आयोजन किया। इसका उद्देश्य एमएसएमई को सरकारी औद्योगिक नीतियों और बैंक की वित्त पोषण योजनाओं के बारे में जागरूक करना था।
सेमिनार में क्षेत्र के बैंकों, संघों और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के 110 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पीएचडीसीसीआई के हरियाणा राज्य चैप्टर के सह-अध्यक्ष लोकेश जैन ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि एमएसएमई भारत के सकल घरेलू उत्पाद, निर्यात और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। केनरा बैंक चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक बी. रवि ने बताया कि केनरा बैंक ने पिछले वर्ष 1000 करोड़ रुपये का वितरण किया था और इस वर्ष और अधिक धनराशि देने की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि केनरा बैंक में वितरण के लिए टीएटी (टन्र्ड अराउंड टाइम) न्यूनतम है।


पीएचडीसीसीआई ने केनरा बैंक के सहयोग से किया एमएसएमई क्लस्टर मीट का आयोजन



अपने उद्घाटन भाषण में पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने व्यवसाय के विकास और विस्तार में ऋण की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। पंजाब के उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अर्शजीत सिंह ने पंजाब सरकार की आकर्षक औद्योगिक नीति के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पंजाब उद्योग विभाग निवेश और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न पूंजीगत सब्सिडी योजनाएं प्रदान करता है। चंडीगढ़ के अंचल कार्यालय के मनोज कुमार दास ने कहा कि उन्हें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि वे एमएसएमई को समर्थन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संपाश्र्विक-मुक्त ऋण, कार्यशील पूंजी सहायता और अनुकूलित वित्तीय उत्पाद प्रदान करते हैं। एमएसएमई को मुद्रा और पीएमईजीपी जैसी सरकारी योजनाओं के माध्यम से मार्गदर्शन भी देते हैं, जिससे उन्हें स्थायी रूप से बढऩे में मदद मिलती है। एमएसएमई सुलभ चंडीगढ़ की सहायक महाप्रबंधक शेफाली बंसल ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X