Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

सैक्रेड हार्ट स्कूल, चंडीगढ़ में आधार बायोमेट्रिक अपडेट शिविर आयोजित

Updated on Saturday, July 12, 2025 19:45 PM IST

चंडीगढ़, 12 जुलाई 2025: यूटी चंडीगढ़ में अनिवार्य बायोमेट्रिक लंबित मामलों को निपटाने के प्रयासों के तहत, यूआईडीएआई द्वारा आज सैक्रेड हार्ट स्कूल, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में एक विशेष आधार एमबीयू (Mandatory Biometric Update) शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन आधार सेवा केंद्र (एएसके) द्वारा किया गया, जिसका संचालन यूआईडीएआई, शिक्षा विभाग तथा आईटी विभाग, यूटी चंडीगढ़ द्वारा किया जाता है।

आज का यह शिविर सैक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के साथ रखा गया, जिससे अभिभावकों और छात्रों को अपनी उपस्थिति के दौरान एमबीयू सेवाओं का सुविधाजनक रूप से लाभ उठाने का अवसर मिला। इस शिविर में स्कूल के 300 से अधिक छात्रों ने अपना आधार अपडेट कराया।

यह समन्वित प्रयास पूरे केंद्र शासित प्रदेश में एमबीयू अनुपालन लक्ष्य को पूरा करने और छात्रों को आधार से जुड़ी सेवाओं की सतत पहुंच सुनिश्चित करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है। यूटी में लगभग 1.14 लाख अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट लंबित हैं, जिन्हें बच्चे की 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर किया जाता है। अद्यतन आधार से कई लाभ प्राप्त होते हैं, जैसे लापता बच्चों की खोज में सहायता, प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आधार द्वारा बच्चों का आसान सत्यापन आदि। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों का बायोमेट्रिक विवरण समय पर अपडेट हो, जो आधार प्रमाणीकरण को सक्रिय और सटीक बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम है। एमबीयू सुविधा का लाभ सभी संपर्क केंद्रों, आधार सेवा केंद्र, यूटी चंडीगढ़ के चयनित बैंकों और डाकघरों में भी लिया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X